Business

एक बार का निवेश.. रोजाना ₹2000 की कमाई, यह बिजनेस आइडिया आपको बैठे-बैठे बना देगा अमीर!

Last Updated:February 05, 2026, 13:33 IST

यदि आप भी कम पूंजी में कोई कारोबार करने की सोच रहे हैं लेकिन आपके पास कोई विकल्प नहीं है, तो आज के समय में तेजी से बढ़ता कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम कर सकते हैं. इसमें जितनी मिस्त्री और श्रमिक की मांग होती है उससे कहीं ज्यादा मशीनों की डिमांड होने लगी है. राजमिस्त्री बैजू से जानेंगे कि इसे कैसे करें और रोजाना कितनी कमाई होगी..

जहानाबाद. आज जिस तरह से जनसंख्या बढ़ी हुई है, उस हिसाब से नौकरी में मारामारी है. सरकारी नौकरी तो दूर प्राइवेट नौकरियों के लिए भी होड़ लगी हुई है. यही कारण है कि अब कुछ लोग अपना उद्योग धंधा शुरू करने की ओर बढ़ रहे हैं. इसके लिए सरकार भी मदद कर रही है और कई योजनाएं चला रही है, ताकि युवा नौकरी करने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन सके. हालांकि, इसमें कई क्राइटेरिया होता है, जिसके चलते कुछ लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं. अब उन लोगों के लिए क्या विकल्प हो सकता है?

ऐसे में चलिए जानते है कि यदि आपके पास कोई विकल्प नहीं है, फिर भी कम पूंजी में अच्छा विकल्प तलाश कर बढ़िया कमाई कर सकते हैं. वो है आज के समय में तेजी से बढ़ता कंस्ट्रक्शन का क्षेत्र. इसमें जितनी मिस्त्री और श्रमिक की मांग होती है उससे कहीं ज्यादा मशीनों की डिमांड होने लगी है. यही कारण है कि कुछ लोग इस क्षेत्र में पूंजी निवेश करना शुरू कर दिए हैं. सबसे ज्यादा डिमांड यहां आज ढलाई मशीन की हो गई है. हालांकि, यह ढलाई मशीन आप जैसे कम पूंजी वाले व्यक्ति को कैसे लाभ दिला सकती है? चलिए कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव रखने वाले राजमिस्त्री जहानाबाद निवासी बैजू से जानेंगे, एक एक फायदे.

कंस्ट्रक्शन की बढ़ती मांगराजमिस्त्री बैजू का कहना है कि आज के समय में सबसे ज्यादा बढ़ता क्षेत्र कंस्ट्रक्शन का है. हर जगह मकान, पुल पुलिया, बड़ी-बड़ी इमारतों का कंस्ट्रक्शन हो रहा है. आप यही सोचिए! हम जिस मोहल्ले में रहते हैं उसी मोहल्ले में ही लगातार मकान बनते ही रहते हैं. अब इसमें कई सारी चीजों का इस्तेमाल होता है. उन्हीं में से एक है-ढलाई मशीन. इस प्रकार की मशीन की खूब मांग हो गई है. कहीं भी बड़ी छत है तो वहां यही मशीन काम में आ रही है. बढ़ती डिमांड के बीच कई बार यह उपलब्ध भी नहीं रह पाती है.

अधिकतम ₹2000 तक हो सकती है कमाईऐसे में आप ढलाई मशीन की खरीदारी कर अच्छी कमाई घर बैठे ही कर सकते हैं. इस मशीन की कीमत करीब 1 लाख रुपए होती है. अब आप एक लाख रुपए की मशीन घर ले आइए और 10 राज मिस्त्री से संपर्क कर लीजिए. अब ऐसे में महीने तक कहीं न कहीं आपकी मशीन काम में आती रहेगी. इसके साथ ही आपकी कमाई भी होती रहेगी. एक दिन का किराया बिना झंझट के 1000 रुपए होता है. अगर आप खुद ही मजदूर और डीजल दे देते हैं तो आपकी एक दिन का किराया 2000 रुपए हो जाएगा. ऐसे में हर महीने 30000 से 60000 रुपए तक कमाई कर सकते हैं.

लिफ्ट वाली ढलाई मशीन भी विकल्पइसके अलावा भी कई और उन्नत ढलाई मशीन आती हैं. लिफ्ट वाली मशीन खरीद लिए तो आपकी कमाई और ज्यादा हो सकती है. वो मशीन स्क्वायर फीट के हिसाब से कमाई करवा सकती है. 25 से 30 रुपए स्क्वायर फीट तक आपकी कमाई हो जाएगी. ऐसे में बड़ी छत रहा तो एक दिन में एक लाख रुपए तक कमाई हो सकती है.

About the AuthorMohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jehanabad,Bihar

First Published :

February 05, 2026, 13:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj