नाखून चबाने की आदत से सड़ने लगी उंगली, 21 साल की लड़की का छलका दर्द, जानें कितना खतरनाक नेल बाइटिंग

Last Updated:April 16, 2026, 21:26 IST
How Stop Nail Biting: क्या आप भी अक्सर दांतों से अपने नाखून को काटते हैं? यदि आपको नेल बाइटिंग की आदत है तो लेख आपके लिए अभी से संभल जाने की चेतावनी है. नाखून चबाना एक ऐसे इंफेक्शन का कारण बन सकता है, जिससे आपको अपनी उंगली ही गवानी पड़ सकती है. ऐसा ही कुछ 21 साल की गैबी के साथ हाल ही में हुआ है.
ख़बरें फटाफट

अगर आपको भी नाखून चबाने की आदत है, तो यह खबर आपके लिए एक जरूरी चेतावनी है. हाल ही में 21 साल की गैबी स्वेर्ज़ेव्स्की को इस आदत की वजह से इतना गंभीर इंफेक्शन हो गया कि उसकी उंगली तक खतरे में पड़ गई. हालांकि अब वो बिल्कुल ठीक हैं.लेकिन उन्होंने अमेरिकन मीडिया ऑर्गनाइजेशन People से बात करते हुए अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया और लोगों से तुरंत नाखून चबाने की आदत को छोड़ने की अपील की है. क्योंकि वो नहीं चाहती कि कोई भी उस दर्द से गुजरे जिसका सामना पिछले कुछ दिनों में उन्हें करना पड़ा है.
दरअसल, यह आदत जिसे मेडिकल भाषा में ‘ओनिकोफेजिया’ कहा जाता है. आमतौर पर लोग एंग्जायटी या स्ट्रेस में होने पर नाखून चबाते हैं. ये आदत देखने में भले ही छोटी लगे, लेकिन इसके नुकसान बड़े हो सकते हैं. इस महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ. नाखून के पास की थोड़ी सी फटी त्वचा धीरे-धीरे एक दर्दनाक इंफेक्शन में बदल गई, जिसका इलाज डॉक्टर को महीनों तक करना पड़ा. (फोटो- सांकेतिक)
नाखून चबाने से इंफेक्शन कैसे होता है?जब नाखून के आसपास की त्वचा कट या फट जाती है, तो वहां से बैक्टीरिया शरीर के अंदर आसानी से प्रवेश कर सकते हैं. दरअसल,हमारे मुंह में सैकड़ों तरह के कीटाणु होते हैं. जब हम नाखून चबाते हैं, तो ये कीटाणु छोटे घावों के जरिए अंदर जाकर ‘पैरोनाइशिया’ नाम का बैक्टीरियल इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं.
इंफेक्शन के लक्षणइस तरह के इंफेक्शन की शुरुआत आमतौर पर हल्की लालिमा, सूजन और दर्द से होती है. लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बढ़कर गंभीर रूप ले सकता है. कई मामलों में पस बन जाता है, दर्द बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और इंफेक्शन उंगली के अंदर तक फैल सकता है.
इलाजइलाज के लिए कभी-कभी एंटीबायोटिक दवाएं देनी पड़ती हैं. गंभीर स्थिति में डॉक्टरों को पस निकालने (इंसीजन और ड्रेनेज) की प्रक्रिया करनी पड़ सकती है, और कुछ मामलों में सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है. हालांकि हर नाखून चबाने वाले व्यक्ति को यह समस्या नहीं होती, लेकिन जोखिम हमेशा बना रहता है क्योंकि मुंह में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से संक्रमण फैला सकते हैं. इसलिए इस आदत को हल्के में लेना सही नहीं है.
कैसे छोटे नाखून चबाने की आदत– नाखून हमेशा छोटे और साफ रखें– तेज टेस्ट वाले नेल पॉलिश लगाकर रखें– नाखून या आसपास की त्वचा को काटने या चबाने से बचें– अगर त्वचा कट जाए, तो उसे तुरंत साफ करके एंटीसेप्टिक लगाएं
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 16, 2026, 21:26 IST



