Sports

125 रन पर आधी टीम लौट चुकी थी पवेलियन, फिर वैभव सूर्यवंशी की टीम के खिलाफ रिंकू सिंह ‘संकटमोचक’

होमखेलक्रिकेट

125 पर आधी टीम आउट, वैभव सूर्यवंशी की टीम के खिलाफ ‘संकटमोचक’ बने रिंकू सिंह

Last Updated:August 30, 2026, 19:19 IST

Rinku Singh fifty against Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजों के आगे सेंट्रल जोन ने महज 125 रन पर अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल वक्त में रिंकू सिंह ने संकटमोचक की भूमिका निभाई. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और शमी का डटकर सामना करते हुए रिंकू ने 60 रनों की जुझारू पारी खेली. उन्होंने निचले क्रम के साथ मिलकर टीम को संभाला और स्कोर 266 रनों तक पहुंचाया.125 पर आधी टीम आउट, वैभव सूर्यवंशी की टीम के खिलाफ 'संकटमोचक' बने रिंकू सिंह Zoomरिंकू सिंह ने वैभव की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा.

नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन की पारी की कहानी रिंकू सिंह के जुझारूपन और निचले क्रम की लड़ाई के इर्द-गिर्द सिमटी रही. मैच के पहले दिन टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को पहली पारी में 266 रनों पर समेट दिया. ईशान किशन का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया, लेकिन रिंकू सिंह की संयमित अर्धशतकीय पारी ने सेंट्रल जोन को पूरी तरह पस्त होने से बचा लिया.

मैच की शुरुआत से ही ईस्ट जोन की तेज गेंदबाजी तिकड़ी मुकेश कुमार, अभिजीत सरकार और मोहम्मद शमी ने कंडीशंस अपने पक्ष में रखीं. पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने सेंट्रल जोन के शीर्ष क्रम को लगातार दबाव में रखा. सलामी बल्लेबाज अमन मोखाड़े केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, तो वहीं कुणाल चंदेला भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 6 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे.

कप्तान रजत पाटीदार 12 रन बनाकर हुए आउटकप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 12 रन के निजी योग पर अपना ध्यान खो बैठे. एक छोर पर विकेटकीपर-सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल संयम से बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 46 रनों की एक उपयोगी पारी खेली. हालांकि, उनके आउट होते ही 45वें ओवर तक 125 रन के स्कोर पर सेंट्रल जोन की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. ईस्ट जोन के गेंदबाज पूरी तरह हावी दिख रहे थे.

रिंकू सिंह ने वैभव की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा.

रिंकू सिंह का पलटवार और मध्य क्रम का संघर्षमुसीबत में फंसी टीम के लिए एक बार फिर रिंकू सिंह संकटमोचक बनकर उभरे. मैदान पर उतरते ही रिंकू ने न केवल गिरते विकेटों के सिलसिले पर ब्रेक लगाया, बल्कि रन गति को भी थमने नहीं दिया. उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 60 रनों की बेहद अहम पारी खेली. 68.18 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में रिंकू का संयम और आक्रामकता का संतुलन साफ नजर आया.

रिंकू को मध्यक्रम में हर्ष दुबे का अच्छा साथ मिला. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 85 गेंदों में 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम का स्कोर 180 के पार पहुंचाया. हर्ष दुबे ने 27 रनों का योगदान दिया और रिंकू के साथ मिलकर पारी को पटरी पर लाने का काम किया. 60वें ओवर में ऑफ स्पिनर एमडी कौनैन कुरैशी ने हर्ष दुबे को एलबीडब्ल्यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा, जिसके बाद सेंट्रल जोन को एक बार फिर झटके लगे.

रिंकू सिंह ने इसके बाद सारांश जैन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 29 रन जोड़े. सारांश ने 13 रनों की पारी खेली. रिंकू के आउट होने के बाद भी निचले क्रम ने हार नहीं मानी. आर्यन पांडे ने 22 रन बनाए, जबकि यश ठाकुर ने अंत में 26 गेंदों पर 30 रनों की तेजतर्रार आक्रामक पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

ईस्ट जोन के गेंदबाजों का मिला-जुला प्रदर्शनईस्ट जोन के गेंदबाजों ने शुरुआत से अंत तक अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी और सेंट्रल जोन की पूरी टीम को 80.1 ओवर में 266 रनों पर समेट दिया. ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार सबसे सफल गेंदबाज रहे. मुकेश ने बेहतरीन नियंत्रण दिखाते हुए 56 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं अभिजीत सरकार ने भी धारदार स्पेल फेंकते हुए 38 रन देकर 3 सफलताएं हासिल कीं. शमी के खाते में दो विकेट आएगा.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 30, 2026, 19:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj