पति ने दिलाया गुस्सा, तो पत्नी ने बालकनी से हवा में उड़ाए लाखों डॉलर, अब पुलिस को जोड़ने पड़ रहे हाथ

होमदुनियाचीन
पति ने दिलाया गुस्सा, तो पत्नी ने बालकनी से हवा में उड़ाए लाखों डॉलर
Last Updated:April 17, 2026, 21:41 IST
चीन के शान्ताउ शहर में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद बालकनी से लाखों हांगकांग डॉलर फेंक दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में सड़क पर लोग नोट लूटते नजर आ रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले और लोगों से पैसे लौटाने की अपील की है.
पति से नाराज होकर एक महिला ने करोड़ो डॉलर हवा में उड़ा दिए.
Viral News: आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि पुलिस या विलेन से बचने के लिए हीरो रुपयों के नोट हवा में उड़ाना शुरू कर देता है. कई फिल्मों में आपने यह भी देखा होगा कि विलेन से छीने गए रुपयों को हीरो आम जनता के बीच हवा में उझाल कर नोटों की बारिश कर देता है. लेकिन इस बार नोट बरसाने की घटना असल में सामने आई है.
हैरान करने वाला यह मामला चीन के गुआंगडोंग प्रांत के शांताउ शहर का है. इस मामले में एक महिला ने गुस्से में आकर अपनी ही बालकनी से लाखों डॉलर हवा में उड़ा दिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आसमान से गिरते नोट और उन्हें लूटने के लिए दौड़ती भीड़ साफ नजर आ रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक हाई-राइज बिल्डिंग के स्टार लेक सिटी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की है. बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ था. इसी दौरान गुस्से में उसने बड़ी मात्रा में हांगकांग डॉलर अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे फेंकना शुरू कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नोट हवा में उड़ते हुए नीचे आने लगे, पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है.
लेकिन कुछ ही सेकंड में स्थिति बदल गई. राहगीर रुक गए, लोग ऊपर देखने लगे और फिर अचानक नोट पकड़ने और जमीन से उठाने की होड़ मच गई. कुछ लोग हवा में उड़ते नोटों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तो कुछ जमीन पर गिरे पैसे समेटने में जुट गए. देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया. सोशल मीडिया पर इस घटना को मनी रेन यानी पैसों की बारिश कहा जा रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला हजार-हजार हांगकांग डॉलर के नोट मुट्ठी भर-भरकर फेंक रही थी. हालांकि, कुल कितनी रकम फेंकी गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 20 लाख हांगकांग डॉलर (करीब करोड़ों रुपये) तक बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.
स्थानीय पुलिस के अनुसार, मामले को संभाल लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से यह भी कहा है कि वे ईमानदारी दिखाते हुए मिले पैसे वापस करें. इस तरह की घटनाएं चीन में पहली बार नहीं हुई हैं. इससे पहले भी कुछ मामलों में लोगों ने गिरफ्तारी से बचने या सबूत मिटाने के लिए पैसे फेंके थे. वहीं, हांगकांग में 2018 में भी एक व्यक्ति ने छत से पैसे फेंककर ऐसी ही स्थिति पैदा कर दी थी.
About the AuthorAnoop Kumar MishraAssistant Editor
Anoop Kumar Mishra is associated with Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 17, 2026, 21:41 IST



