Entertainment

‘अविका के लिए दुआ कीजिए’, अस्पताल में भर्ती है ‘आनंदी’, पति ने शेयर किया वीडियो दिया हेल्थ अपडेट

Last Updated:August 08, 2026, 06:31 IST

Avika Gor Hospitalised: अविका गौर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ‘बालिका वधू’ की आनंदी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस डेंगू से जूझ रही हैं. उनके पति मिलिंद चंदवानी ने वीडियो शेयर कर फैंस को हेल्थ अपडेट दिया और अविका के लिए दुआ करने की अपील की. Amazon Prime DayTop Deals Inside'अविका के लिए दुआ कीजिए', अस्पताल में भर्ती है 'आनंदी',पति ने दिया हेल्थ अपडेटZoomअविका गौर को डेंगू हुआ है.

नई दिल्ली. ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे फेमस टीवी सीरियल्स से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस अविका गौर के सेहत ठीक नहीं है. वह पिछले कुछ दिनों से बेहद बीमार हैं. ‘बालिका वधू’ में ‘आनंदी’ के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली अविका इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत खराब होने की खबर से उनके फैंस परेशान हैं. उनके पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उनकी हेल्थ अपडेट दी और फैंस से एक्ट्रेस के लिए दुआ करने की अपील की.

मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें तेज बुखार था. मेडिकल टेस्ट के बाद जांच में आया है कि अविका को डेंगू हुआ है. अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं.

5 दिन से तेज बुखार, नहीं छोड़ी काम

मिलिंद ने वीडियो में अविका की बीमारी को लेकर बताया कि पिछले करीब पांच दिनों से तेज बुखार से जूझ रही थीं. उनका तापमान 103 से 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया था. इसके बावजूद अविका ने काम से ब्रेक नहीं लिया. मिलिंद ने बताया कि जिस प्रोजेक्ट की शूटिंग वह कर रही थीं, उसके बचे हुए दो दिन भी अविका ने पूरे किए.

बेहद खराब हुई हालत

हैरानी की बात यह है कि इतनी तेज बुखार के बावजूद उन्होंने ऐसा काम किया कि शूटिंग पूरी हो गई. इसके बाद उन्हें दो दिन का ब्रेक मिला, जिसमें वह घर पर आराम करती रहीं और दवाइयां लेती रहीं. मिलिंद के मुताबिक, उस दौरान अविका की हालत इतनी खराब थी कि उनसे ठीक से चला तक नहीं जा रहा था और खाना खाने में भी परेशानी हो रही थी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj