National

PM Modi Indonesia Visit LIVE: ‘भारत और इंडोनेशिया मिलकर मानवता को नई ऊर्जा से भर देंगे’

PM Modi in Indonesia Live Updates: भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर बड़ा समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 20 महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. इन समझौतों में रक्षा, ईवीएम, कृषि, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं. वहीं राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से सम्मानित किया है.

इंडोनेशिया की दो दिनों की यात्रा पर जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का वहां बेहद गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति सुबिआंतो ने पीएम मोदी से गले मिलकर उनका आवभगत किया है. इस बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत और इंडोनेशिया के बीच कई बड़े समझौतों को अमली जामा पहनाया गया.

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का आज दूसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है. राष्ट्रपति सुबिआंतो के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की संसद ‘कोम्प्लेक्स पार्लेमेन रिपब्लिक इंडोनेशिया’ पहुंचेंगे, जहां वे एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सांसदों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत-इंडोनेशिया लोकतांत्रिक साझेदारी के साथ-साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. वहीं दिन के आखिरी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री भारत की विकास यात्रा, वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका और भारत-इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और जन-जन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दे सकते हैं.

ऐसे में प्रधानमंत्री की इस यात्रा का दूसरा दिन राजनीतिक, रणनीतिक और जनसंपर्क तीनों दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे भारत और इंडोनेशिया के व्यापक रणनीतिक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: साल 1950 और 26 जनवरी की वो परेड… इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने भारत के साथ दोस्ती का सबसे बड़ा पन्ना खोला

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने एक ऐतिहासिक तथ्य साझा करते हुए बताया कि भारत का पहला गणतंत्र दिवस साल 1950 में मनाया गया था. उस ऐतिहासिक अवसर पर 26 जनवरी की परेड में मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो थे. राष्ट्रपति ने दोनों देशों के इसी बेहद पुराने, मजबूत और सांस्कृतिक संबंधों का हवाला देते हुए भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक मित्रता की अटूट विरासत को रेखांकित किया.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: आतंकवाद के खिलाफ भारत-इंडोनेशिया एकजुट… पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के वक्‍त साथ देने पर जताया आभार

PM Modi Indonesia Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर भारत और इंडोनेशिया हमेशा एक साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल जब भारत के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था तब इंडोनेशिया पूरी मजबूती के साथ भारत के साथ खड़ा रहा था. पीएम मोदी ने इस संकटकाल में मिले समर्थन के लिए इंडोनेशिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि दोनों देश ज्‍वाइंट वर्किंग ग्रुप के जरिए आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: भारत-इंडोनेशिया ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज… पीएम मोदी ने बताया स्वाभाविक साझेदार

PM Modi Indonesia Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि भारत और इंडोनेशिया दुनिया के सबसे युवा समाजों में शामिल हैं और दोनों ही प्रमुख समुद्री शक्तियां हैं. इसके साथ ही दोनों देश प्राचीन सभ्यताओं के प्रतीक होने के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की एक बेहद मजबूत आवाज हैं. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि ये साझा विशेषताएं दोनों राष्ट्रों को भविष्य के लिए एक स्वाभाविक साझेदार बनाती हैं.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: भारत-इंडोनेशिया व्यापार $25 बिलियन के पार, पीएम मोदी ने बताया ‘असीमित संभावनाओं’ का भविष्य

PM Modi Indonesia Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल करीब $25 बिलियन यानी 25 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. वर्तमान में 100 से अधिक भारतीय कंपनियां इंडोनेशिया में सफलतापूर्वक अपना संचालन कर रही हैं. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दोनों देश निरंतर मिलकर आगे बढ़ रहे हैं लेकिन अभी भी दोनों राष्ट्रों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं जिनका लाभ उठाना बाकी है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: भारत-इंडोनेशिया में डिजिटल और समुद्री साझेदारी से खुलेंगे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार… इंडोनेशिया में बोले पीएम मोदी

PM Modi Indonesia Visit LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराना गहरा सद्भाव और अटूट भरोसा अब केवल कूटनीतिक बातचीत तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे दोनों देशों के नागरिकों के लिए सीधे तौर पर नए अवसरों में बदला जाना चाहिए. इसके लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी, समुद्री व्यापार, स्टार्टअप इकोसिस्टम और सस्टेनेबल एनर्जी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को तेजी से बढ़ाना होगा. यह मजबूत आर्थिक सहयोग दोनों देशों के युवाओं के लिए रोजगार, निवेश और समृद्धि के नए द्वार खोलेगा.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: लोकतंत्र की वैश्विक ताकत और साझा भविष्य… पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में क्‍या कुछ कहा?

PM Modi Indonesia Visit LIVE: जब भारत और इंडोनेशिया जैसे दो विशाल लोकतांत्रिक देश एक मंच पर एकजुट होते हैं, तो पूरी दुनिया में लोकतंत्र के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, यह अनूठा गठबंधन वैश्विक स्तर पर यह साबित करता है कि लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं है, बल्कि यह प्रगति के नए अवसर पैदा करता है, नागरिकों में आपसी विश्वास कायम करता है और आने वाले सुनहरे भविष्य का ठोस निर्माण करता है. दोनों देशों की यह एकजुटता वैश्विक स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: भारत और इंडोनेशिया मिलकर मानवता को नई ऊर्जा से भर देंगे

PM Modi Indonesia Visit LIVE: पीएम मोदी ने वहां की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया मिलकर दुनिया में मानवता को नई ऊर्जा से भर देंगे. उन्होंने कहा कि भारत वो देश नहीं जो विस्तारवाद की नीति पर चलता है. बल्कि भारत विकासवाद की नीति पर चलता है. उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया की राजधानियां भले ही हजारों मील दूर हैं लेकिन हमारी समुद्री सीमा में महज 120 किमी की दूरी है. समंदर हमारे बीच एक सेतु हैं.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया की संसद में पीएम का संबोधन शुरू

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया के दौरे पर गए पीएम मोदी ने वहां के संसद को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के साथ मेरी मित्रता का कोई कॉपीराइट नहीं हो सकता है. उन्होंने इंडोनेशिया की ओर से मिले सम्मान के लिए वहां के सभी लोगों का आभार जताया.

PM Modi Indonesia Visit LIVE:

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 20 बड़े समझौते हुए हैं. ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल सहयोग, समुद्री सुरक्षा तथा क्रिटिकल मिनरल्स में निवेश जैसे फैसले हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती रणनीतिक भूमिका को और मजबूत करेंगे. यहां विस्तार से पढ़ें खबर…

PM Modi Indonesia Visit LIVE: ‘ये कोटि-कोटि भारतवासियों का सम्मान…’ इंडोनेशिया में आवभगत पर बोले पीएम मोदी

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं इस गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति प्रबोवो का आभार व्यक्त करता हूं. पिछले वर्ष भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में हमें उनका स्वागत करने का अवसर मिला. आज उनके आत्मीयता भरे निमंत्रण पर इंडोनेशिया की यात्रा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज सुबह मुझे बहुत स्नेह के साथ, आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है. इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं…’

PM Modi Indonesia Visit LIVE: पीएम मोदी के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, इंडोनेशिया ने दिया देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia) से सम्मानित किया है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: ईवीएम से लेकर खेती तक…भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए 10 से अधिक समझौते

ब्रह्मोस मिसाइलों के अलावा भारत और इंडोनेशिया ने चुनाव प्रबंधन और विशेष इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के विकास में सहयोग बढ़ाने पर भी समझौता किया है. यह भारत के चुनावी अनुभव और तकनीक की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता का संकेत माना जा रहा है. दोनों देशों ने कृषि क्षेत्र में तकनीक, अनुसंधान और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. वहीं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समुद्री सुरक्षा से जुड़े समझौते को भी अंतिम रूप दिया गया. अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत और इंडोनेशिया ने सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है. इसके तहत सैटेलाइट तकनीक, अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाया जाएगा.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: ब्रह्मोस पर भारत-इंडोनेशिया में हो गई डील, पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो ने साइन किया MoU

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को नई मजबूती मिली है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच 10 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. इन समझौतों में रक्षा, चुनाव प्रबंधन, कृषि, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष सहयोग जैसे रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं. सबसे अहम समझौता ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर हुआ है. दोनों देशों ने ब्रह्मोस सहयोग पर सहमति जताते हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसे भारत की रक्षा कूटनीति और ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा निर्यात के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: भारत का ऑपरेशन सिंदूर देखकर गदगद इंडोनेशिया, ब्रह्मोस के साथ पीएम मोदी से मांग रहा अस्त्र मिसाइलें

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले होने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की एयर-टू-एयर मिसाइल क्षमता के प्रदर्शन के बाद इंडोनेशिया ने भारत की स्वदेशी अस्त्र (Astra) मिसाइलों को खरीदने में रुचि दिखाई है. इसके अलावा इंडोनेशिया अपने ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम को और मजबूत करने की योजना बना रहा है. दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर पहले से बातचीत चल रही है और अब अतिरिक्त ब्रह्मोस बैटरियों की आपूर्ति को लेकर सहयोग बढ़ सकता है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से गले मिलकर किया स्वागत

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाकर स्वागत किया.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, राष्ट्रपति से करेंगे बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जकार्ता में औपचारिक स्वागत हुआ. पीएम मोदी आज यहां राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ बातचीत भी करेंगे.

#WATCH | Jakarta, Indonesia: Prime Minister Narendra Modi recieves a ceremonial welcome in Jakarta.

PM Modi will hold bilateral discussions with President Prabowo today.

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/I4vccGkNRt

— ANI (@ANI) July 7, 2026

PM Modi Indonesia Visit LIVE: ब्रह्मोस से व्यापार तक… भारतीय राजदूत ने बताया पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का एजेंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान होने वाली द्विपक्षीय वार्ता कई अहम रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रहेगी. इंडिया से खास बातचीत में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बीच होने वाली बैठक पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगी.

राजदूत संदीप चक्रवर्ती के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा, व्यापार और निवेश, खाद्य सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स तथा स्वास्थ्य और शिक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा होगी। इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि रक्षा सहयोग इस बैठक का सबसे अहम विषय रहेगा। खास तौर पर भारत की सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल को लेकर दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत पर भी विशेष फोकस रहेगा. भारत और इंडोनेशिया के बीच इस संबंध में वर्ष 2025 से चर्चा जारी है और इस दौरे के दौरान कुछ समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.

PM Modi Indonesia Visit LIVE: इंडोनेशिया में आज क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का दूसरा दिन भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ शिखर वार्ता, संसद को संबोधन और भारतीय समुदाय से संवाद शामिल है.

प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ औपचारिक स्वागत समारोह और द्विपक्षीय वार्ता.दोपहर 2:30 बजे से 3:45 बजे तक- इंडोनेशिया की संसद में विशेष कार्यक्रम और सांसदों को संबोधन.शाम 5:40 बजे से 7:00 बजे तक – जकार्ता में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj