MGSU का बड़ा फैसला! चार नए रोजगारोन्मुख कोर्स होंगे शुरू, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी और स्वरोजगार के नए रास्ते

Last Updated:July 07, 2026, 18:05 IST
Bikaner MGSU New Courses: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) ने युवाओं को बदलते समय के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विश्वविद्यालय में जल्द ही चार नए रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी तैयार करना है. इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीक और कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा. विश्वविद्यालय का मानना है कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप ऐसे प्रोफेशनल कोर्स युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इससे सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर बढ़ने के साथ-साथ स्टार्टअप और स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू
बीकानेर. उच्च शिक्षा को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार नए रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है. इनमें मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू), एम.एससी. जियोलॉजी, बायो फर्टिलाइजर प्रोडक्शन में सर्टिफिकेट कोर्स तथा बायो पेस्टिसाइड्स प्रोडक्शन में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं. इन सभी पाठ्यक्रमों का संचालन विश्वविद्यालय परिसर में होगा. विश्वविद्यालय ने इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है.
विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है. विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है, जो उन्हें ज्ञान के साथ कौशल भी प्रदान करे और रोजगार के लिए सक्षम बनाए. इसी सोच के साथ विश्वविद्यालय लगातार नए एवं नवाचार आधारित पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है. उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी.
विश्वविद्यालय केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहींमीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि नए पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के अनुरूप तैयार किए गए हैं. इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, कौशल आधारित और उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराना है. विश्वविद्यालय केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी तैयार करेगा.
इन पाठ्यक्रमों का महत्व और अधिक बढ़ जाताउन्होंने बताया कि बायो फर्टिलाइजर प्रोडक्शन एवं बायो पेस्टिसाइड्स प्रोडक्शन से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित होंगे. इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी जैव उर्वरक और जैव कीटनाशक निर्माण की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. इससे कृषि आधारित स्टार्टअप, लघु उद्योग और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे. बढ़ती जैविक खेती की मांग को देखते हुए इन पाठ्यक्रमों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.
इन पाठ्यक्रमों को विशेष रूप से रोजगारपरकवहीं एमएसडब्ल्यू और एम.एससी. जियोलॉजी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सामाजिक विकास, अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण, खनन, भू-विज्ञान, आपदा प्रबंधन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नए अवसर लेकर आएंगे. इन विषयों में प्रशिक्षित युवाओं की सरकारी, निजी और गैर-सरकारी संस्थाओं में लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए इन पाठ्यक्रमों को विशेष रूप से रोजगारपरक बनाया गया है.
उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएंविश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता, शुल्क, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इन कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bikaner,Rajasthan



