World

ऐसे देश में पीएम मोदी, जो निराला, जहां एक भी मस्जिद नहीं, फ्री हेल्थकेयर और एजुकेशन

होमफोटोनॉलेज

ऐसे देश में PM मोदी,जो निराला जहां एक भी मस्जिद नहीं,फ्री हेल्थकेयर और शिक्षा

Last Updated:June 15, 2026, 12:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दौरान आज स्लोवाकिया में हैं. स्लोवाकिया यूरोप का एक सुंदर देश है. जो आमतौर पर शांत और अमीर देश है. यहां के लोग मेहनती और कामकाजी होते हैं. यहां कारों को उत्पादन खूब होता है. सबसे बड़ी बात ये भी है कि यहां पर एक भी मस्जिद नहीं है और इसको बनाने की अनुमति भी नहीं है. हालांकि इसके लिए वहां कई बार मांग तो हो चुकी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के दौरान स्लोवाकिया में हैं. स्लोवाकिया इस मामले में खास देश है कि वहां एक भी मस्जिद नहीं है ना ही वहां की सरकार अनुमति भी देती है. वहां तो मुस्लिम शरणार्थियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है. ऐसा नहीं कि वहां मुस्लिम रहते नहीं, हां उनकी संख्या बहुत कम है. स्लोवाकिया में 2010 में यहां मुस्लिमों की आबादी 5000 के आसपास थी. जो उस देश की कुल आबादी का 0.1 फीसदी है. (AI IMAGE)

स्लोवाकिया यूरोपीय यूनियन का सदस्य जरूर है लेकिन वो ऐसा देश है, जो सबसे आखिर में इसका सदस्य बना. यहां कोई मस्जिद नहीं है. इसे लेकर विवाद भी होता रहा है. वर्ष 2000 में स्लोवाकिया की राजधानी में इस्लामिक सेंटर बनाने पर बहुत विवाद हुआ. ब्रातिसिओवा के मेयर ने स्लोवाक इस्लामिक वक्फ फाउंडेशन के ऐसे किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया. वर्ष 2015 में जब यूरोप के सामने शरणार्थियों का प्रवास एक बड़ा मुद्दा बना हुआ था, तब स्लोवािकिया ने 200 ईसाइयों को शरण दी लेकिन उसने मुस्लिमों को शरण देने से मना कर दिया. (AI IMAGE)

स्लोवाकिया का जन्म यूगोस्लाविया के टूटने से हुआ था. इस देश को दुनिया के खूबसूरत देशों में गिना जाता है. यहां के नियम बहुत कड़े हैं. उनका पालन करना होता है. यहां हर किसी को अपना पहचान पत्र साथ रखना होता है. अगर आप स्लोवाकिया घूमने गए हैं तो आपको हमेशा पासपोर्ट साथ रखना होगा. यहां के दिन के समय किसी से झगड़ना, खराब व्यवहार करना और हल्ला मचाना अपराध माना जाता है. (AI IMAGE)

Add as Preferred Source on Google

स्लोवाकिया को को मुख्य रूप से प्रति व्यक्ति कार उत्पादन के मामले में “निराला” या असाधारण देश कहा जाता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रति व्यक्ति कार उत्पादक देश है. 2019 में यहां कुल 1.1 मिलियन कारों का निर्माण हुआ था, जो इसके कुल औद्योगिक उत्पादन का 43% है. यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रति व्यक्ति कार उत्पादक है. केवल 55 मिलियन की आबादी वाले इस छोटे यूरोपीय देश में दुनिया की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों फॉक्सवैगन, किआ, स्टेलांटिस, जैगुआर लैंड रोवर आदि के बड़े प्लांट हैं. (AI IMAGE)

इसकी राजधानी ब्रातिस्लावा दुनिया की अकेली ऐसी राजधानी है, जो दो देशों ऑस्ट्रिया और हंगरी की सीमाओं से सटी हुई है. यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी डेन्यूब स्लोवाकिया से होकर गुजरती है, जो 10 देशों में बहती है. नील नदी के अलावा शायद ही कोई और नदी इतने सारे देशों से गुजरती हो. ये लैंडलॉक्ड देश है यानि इसकी कोई सीमा किसी समुद्र से नहीं लगती. (AI IMAGE)

इस देश के 40फीसदी से अधिक क्षेत्र पर जंगल हैं. यहां का टाट्रा पर्वत अपनी गहरी घाटियों, शंकुधारी वनों, चट्टानी चोटियों और अल्पाइन झीलों के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है.  (AI IMAGE)

स्लोवाकिया एक संसदीय गणतंत्र है. इसकी राष्ट्रीय परिषद में 150 सदस्य होते हैं, जिन्हें हर 4 साल में आम चुनाव से चुना जाता है. राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा होता है. सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री होते है. (AI IMAGE)

स्लोवाकिया अपने नागरिकों को फ्री हेल्थकेयर और एजुकेशन देता है. यहां सबसे लंबी पेरेंटल लीव भी मिलती है. ये देश नागरिक स्वतंत्रता, प्रेस स्वतंत्रता, इंटरनेट स्वतंत्रता और शांति के मापदंडों पर भी बेहतर स्थिति में है. (AI IMAGE)

स्लोवाकिया के समाज में परिवार बहुत मुख्य होते हैं, जिसमें आमतौर पर दादा-दादी, चाचा-ताऊ, भाई-बहन सब मिलकर रहते हैं. गांवों में अब भी संयुक्त परिवारों का रिवाज है. ज्यादातर लोग रोमन कैथोलिक हैं. स्लोवाक लोग निजी जीवन को महत्व देते हैं. उन्हें नए लोगों के साथ दोस्ती बनाने में समय लगता है, लेकिन एक बार विश्वास हो जाए तो संबंध मजबूत होते हैं. समाज अपेक्षाकृत समानता वाला है. (AI IMAGE)

यहां का पारंपरिक भोजन में ब्रिंड्जोवे हालुस्की है, जो आलू डंपलिंग के साथ शीप चीज और बेकन से बनती है. ये वहां का नेशनल डिश है. हालांकि यहां सूप, स्मोक्ड मीट, पोटैटो, गोभी और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी खूब होता है. लोग छुट्टी के दिनों में बीयर और प्लम ब्रांडी के साथ इंजॉय करते हैं. यहां के शहरों में कैफे कल्चर मजबूत है. पेस्ट्री और कॉफी का मजा लेना आम है. (AI IMAGE)

ये देश शांत और कम भीड़भाड़ वाला है. यहां अपराध दर कम है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट अच्छा. स्लोवाक महिलाएं प्राकृतिक रूप से आकर्षक मानी जाती हैं. उनका महिलाएं नौकरी करती हैं लेकिन परिवार को महत्व देती हैं. वो दोस्ताना होती हैं लेकिन शुरू में रिजर्व हो सकती हैं. (AI IMAGE)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj