सीकर के मोचीवाड़ा श्मशान मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, शव यात्राएं गंदे पानी से गुजरने को मजबूर

Last Updated:June 23, 2026, 21:24 IST
सीकर के मोचीवाड़ा स्थित श्मशान भूमि मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है. गंदे पानी के बीच से शव यात्राएं और अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को गुजरना पड़ रहा है. कई शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
सीकर. शहर के मोचीवाड़ा स्थित श्मशान भूमि मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में परेशान है. हालात इतने खराब हैं कि श्मशान भूमि तक पहुंचने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर आने वाले परिजनों को भी जलभराव के बीच से गुजरना मजबूरी बन गया है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के दौरान तो स्थिति और भी विकट हो जाती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिना बारिश के भी सड़क पर पानी जमा रहता है. स्थानीय निवासी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद आयुक्त को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं. इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालउन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्मशान भूमि जैसे संवेदनशील स्थान तक जाने वाले मार्ग की यह दुर्दशा नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे. क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़ी नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके.
बारिश में निकलना भी मुश्किल स्थानीय निवासी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि श्मशान भूमि मार्ग बारिश के समय पानी भर जाने से शव यात्रा निकालना मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा, यहां हमेशा ट्रैफिक जाम की समस्या भी रहती है. गंदे पानी को सही जल निकास नहीं होने से नालियों का गंदा पानी बारिश के समय सड़को पर आ जाता है. अधिक बारिश के समय तो पानी के अंदर से शव यात्रा निकाली जाती है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Rajasthan



