Rajasthan
12 साल बाद मौत के मुंह से लौटी मां! बिछड़ी पुनीता का अपना घर आश्रम में बेटियों से हुआ भावुक मिलन, देखें वीडियो – हिंदी

Video: मौत को मात देकर लौटी माँ! भरतपुर में बेटियों से हुआ पुनीता का मिलन
Woman reunited with family after 12 years in Bharatpur: बिहार के दरभंगा की पुनीता 12 साल पहले मानसिक बीमारी के कारण अपने घर से लापता हो गई थीं. इस लंबे समय में उनके पति का देहांत हो गया और बेटियों की शादी भी हो गई, जिसके चलते परिवार ने उन्हें मृत मान लिया था. उत्तर प्रदेश से रेस्क्यू कर उन्हें भरतपुर के ‘अपना घर’ आश्रम लाया गया, जहाँ इलाज के बाद उनकी याददाश्त वापस आई. आश्रम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके परिवार को दरभंगा में खोज निकाला और आखिरकार 12 साल बाद माँ और बेटियों का वह भावुक मिलन हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी.




