Rajasthan

धौलपुर में गैस माफिया पर छापा, मैरिज होम्स में घरेलू सिलेंडरों का खेल पकड़ा, 11 सिलेंडर जब्त

Last Updated:May 04, 2026, 19:46 IST

Dholpur Logistics Department Marriage Home Raid: धौलपुर जिले में रसद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मैरिज होम्स में घरेलू गैस के अवैध उपयोग का खुलासा किया. सैपऊ रोड स्थित हिना और संधू मैरिज होम में छापेमारी के दौरान 11 घरेलू सिलेंडर समेत अन्य उपकरण जब्त किए गए. शादी समारोह में इनका उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है. प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए संचालकों को सख्त चेतावनी दी. साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी गतिविधियां मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ख़बरें फटाफट

 धौलपुर में छापेमारी से हड़कंप, दो मैरिज होम्स से 11 घरेलू सिलेंडर जब्तZoom धौलपुरमें प्रशासन ने घरेलू गैस के दुरुपयोग को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मैरिज होम्स पर मारा छापा

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रशासन ने घरेलू गैस के दुरुपयोग को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मैरिज होम्स पर छापेमारी की. यह कार्रवाई सैपऊ रोड स्थित हिना मैरिज होम और संधू मैरिज होम में की गई, जहां शादी समारोह के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार, रसद विभाग की टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ मैरिज होम्स में कमर्शियल गैस की बजाय घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है. इसी के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर और उससे जुड़ा सामान इस्तेमाल में पाया गया. कार्रवाई के दौरान कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडर, भट्टी, पाइप लाइन (नली) और रेगुलेटर जब्त किए गए.

मैरिज होम्स में नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं, जबकि मैरिज होम, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस का उपयोग अनिवार्य है. इसके बावजूद इन मैरिज होम्स में नियमों की अनदेखी कर घरेलू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन है. जब्त किए गए सभी सिलेंडर और उपकरणों को शिवेन गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

कार्रवाई से मैरिज होम संचालकों में हड़कंप

प्रशासन ने दोनों मैरिज होम संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य मैरिज होम संचालकों में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और जहां कहीं भी घरेलू गैस का दुरुपयोग पाया जाएगा, वहां सख्त कदम उठाए जाएंगे.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj