Rajasthan CET 2026: राजस्थान CET परीक्षा की तारीखें घोषित, जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा?

Last Updated:June 18, 2026, 18:22 IST
Rajasthan CET 2026 Exam Date: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल दोनों परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. यही परीक्षा राज्य की कई बड़ी भर्तियों का रास्ता तय करती है.
ख़बरें फटाफट
Rajasthan CET 2026 Exam Date, Rajasthan CET 2026 Notification, RSMSSB CET 2026 Exam Schedule: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी
RSMSSB Rajasthan CET 2026 Exam Date: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएशन लेवल दोनों परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है जिसके बाद अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.यह परीक्षा राज्य की कई बड़ी सरकारी भर्तियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है. ऐसे में परीक्षा तिथियों की घोषणा उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है.
अक्टूबर में होगी सीनियर सेकेंडरी लेवल CET
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार सीनियर सेकेंडरी लेवल CET परीक्षा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए केंद्रों पर कराई जाएगी.इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास अब अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय है. बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जारी की जाएंगी.
दिसंबर में होगी ग्रेजुएशन लेवल CET परीक्षा
वहीं ग्रेजुएशन लेवल CET 2026 की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो राजस्थान सरकार की विभिन्न स्नातक स्तर की भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं.ग्रेजुएशन लेवल CET का स्कोर कई सरकारी पदों के लिए पात्रता तय करने में उपयोग किया जाता है इसलिए इस परीक्षा को राज्य की सबसे महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में गिना जाता है.
About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



