Rajasthan

Rajasthan Senior Teacher Bharti | राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में बड़ी बढ़ोतरी, 6500 से बढ़कर 10537 हुए पद

Last Updated:June 25, 2026, 21:52 IST

Rajasthan Senior Teacher Recruitment : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में 4037 नए पद जोड़कर कुल पद 10537 किए. नया वर्गवार वर्गीकरण जारी. अभ्यर्थियों में खुशी और चयन की उम्मीद बढ़ी. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 07/2025-26 के तहत आयोजित की जा रही है. भर्ती की घोषणा के समय 10 विषयों में कुल 6500 पद निर्धारित किए गए थे.राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में बड़ी बढ़ोतरी, 6500 से बढ़कर 10537 हुए पद!Zoomराजस्थान वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में बड़ी बढ़ोतरी,

अजमेर. राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. लंबे समय से पद बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की उम्मीदों को बल मिला है. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है. आयोग के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है. भर्ती के दायरे में अब पहले से कहीं ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिल सकेगा.

यह भर्ती पहले 10 विषयों के लिए कुल 6500 पदों पर निकाली गई थी. लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में 4037 नए पद जोड़ दिए गए हैं. इसके बाद भर्ती में कुल पदों की संख्या बढ़कर 10537 हो गई है. आयोग की ओर से संशोधित वर्गवार वर्गीकरण भी जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थियों के बीच इस फैसले के बाद उत्साह देखा जा रहा है.

4037 नए पद जुड़ने से बदला भर्ती का गणितराजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 07/2025-26 के तहत आयोजित की जा रही है. भर्ती की घोषणा के समय 10 विषयों में कुल 6500 पद निर्धारित किए गए थे. अब माध्यमिक शिक्षा विभाग से अतिरिक्त पद मिलने के बाद इनकी संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. आयोग ने बताया कि 4037 नए पद शामिल किए जाने के बाद अब कुल रिक्तियां 10537 हो गई हैं. इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसर बढ़ गए हैं. काफी समय से अभ्यर्थी पद बढ़ाने की मांग कर रहे थे और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अभियान चलाए जा रहे थे.

आयोग ने जारी किया नया वर्गवार वर्गीकरणपदों में बढ़ोतरी के साथ आयोग ने नया वर्गवार वर्गीकरण भी जारी कर दिया है. इसके लिए शुद्धि पत्र संख्या 10/2026-27 आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. अभ्यर्थी संशोधित वर्गीकरण देखकर यह जान सकेंगे कि किस वर्ग और किस विषय में कितने पद उपलब्ध हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया की बाकी सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे. यानी आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य प्रावधानों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

अभ्यर्थियों में खुशी, बढ़ी चयन की उम्मीदपदों की संख्या बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल है. कई अभ्यर्थियों का मानना है कि इससे प्रतियोगिता का दबाव कुछ हद तक कम होगा और ज्यादा उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में आने का मौका मिलेगा. आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे नया वर्गवार विवरण देखने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध शुद्धि पत्र का अध्ययन करें. फिलहाल भर्ती से जुड़ी अन्य सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. माना जा रहा है कि पदों में यह बढ़ोतरी प्रदेश के शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj