Rajasthan

Raksha Bandhan 2026 | Sriganganagar Anti Drug Rakhi Campaign

Last Updated:August 28, 2026, 08:51 IST

Sriganganagar Anti Drug Campaign: श्रीगंगानगर में रक्षाबंधन पर जिला कलेक्टर अमित यादव के नेतृत्व में “मेरा भाई, नशा मुक्त भाई” कार्यक्रम का ऐतिहासिक आयोजन हुआ. “ऑपरेशन सीमा” के तहत हजारों छात्राओं ने भाइयों को “नशा मुक्ति की राखी” बांधकर जीवनभर नशा न करने का संकल्प दिलाया. सामाजिक न्याय विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है. सह-प्रभारी विक्रम ज्याणी के अनुसार इस पहल से नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक जनआंदोलन खड़ा हुआ है.

ख़बरें फटाफट

बहनों की अनोखी पहल, राखी बांधकर भाइयों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथZoomश्रीगंगानगर में हजारों बहनों की अनोखी पहल, राखी बांधकर भाइयों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Sriganganagar: रक्षाबंधन का पावन पर्व केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के वादे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस बार यह सामाजिक बदलाव का एक बड़ा जरिया बन गया. श्रीगंगानगर जिले में जिला कलेक्टर अमित यादव के नेतृत्व में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत एक ऐतिहासिक और प्रेरक पहल देखने को मिली. जिले भर के सरकारी व निजी स्कूलों में “मेरा भाई, नशा मुक्त भाई” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

इस विशेष अभियान के दौरान हजारों छात्राओं ने अपने भाइयों की कलाई पर पारंपरिक धागों के साथ “नशा मुक्ति की राखी” बांधी. बदले में भाइयों ने अपनी बहनों के सिर पर हाथ रखकर भावुक मन से यह वचन दिया – “मैं तेरा भाई वचन देता हूं कि जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करूंगा.” सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के “ऑपरेशन सीमा” अभियान के सह-प्रभारी विक्रम ज्याणी ने बताया कि जिले के विद्यालयों में कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं. इस पवित्र बंधन ने यह साबित कर दिया कि पारिवारिक प्रेम ही युवाओं को नशे की दलदल से दूर रखने की सबसे बड़ी ताकत है.

पूरे राजस्थान के लिए बना प्रेरणास्रोतजिला शिक्षा अधिकारी अरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी सीबीईओ, स्कूल प्राचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई. एक साथ इतने बड़े पैमाने पर आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रीगंगानगर को पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान का एक नया मॉडल बना दिया है. यह आयोजन महज एक रस्म नहीं बल्कि एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है. इसका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी जानलेवा लत से बचाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan

First Published :

August 28, 2026, 08:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj