‘भगवान का अनमोल तोहफा’, सुष्मिता सेन ने बेटी अलीशा के 17वें बर्थडे पर लुटाया प्यार, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Last Updated:August 28, 2026, 13:26 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी छोटी बेटी अलीशा के 17वें जन्मदिन के खास मौके पर उन पर जमकर प्यार लुटाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अलीशा के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा. अपनी भावनाएं बयां करते हुए एक्ट्रेस ने अलीशा को भगवान का दिया हुआ सबसे अनमोल तोहफा बताया. सुष्मिता के पोस्ट पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार कमेंट्स कर अलीशा को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और दुआएं दे रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
17 साल की हो गईं सुष्मिता सेन की बेटी अलीशा सेन.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा सेन शुक्रवार को अपना 17वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटी की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं. सुष्मिता ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी बेटी अलीशा पर बहुत गर्व और वह उनसे खूब प्यार करती हैं. अब इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और सुश्मिता सेन की बेटी को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं.
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अलीशा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें अलीशा बड़ी बहन रेने सेन और परिवार के सदस्यों के नजर आ रही हैं. सुष्मिता सेन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं अलिशा सेन, तुम बहुत खूबसूरत, समझदार, दयालु और उदार दिल वाली हो, जिसे भगवान ने 17 साल पहले तुम्हें एक तोहफे के तौर पर मुझे दिया था और मैंने तुम्हारा नाम भगवान का अनमोल तोहफा रखा था.’
View this post on Instagram



