Entertainment

‘रामायण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा, रणबीर कपूर को रबड़ की चप्पलों में करनी पड़ी थी शूटिंग

Last Updated:August 05, 2026, 23:49 IST

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा हर तरफ हो रही है. अब फाइनली इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के रोल को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

सामने आई 'रामायण' की रिलीज डेट, रणबीर को रबड़ की चप्पलों में करनी पड़ी शूटिंग Zoomफैंस के लिए गुड न्यूज

नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज पर दर्शकों की नजरें टिकी हैं. अब फाइनली फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. मेकर्स ने ऐनाउंसमेंट कर दी है कि दिवाली से ठीक 2 दिन पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

फिल्म के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी संभाल रहे हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है.रणबीर कपूर की ये ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के करीब होने वाला है. फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट अभी कंफर्म नहीं है.

फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में रणबीर ने इस बात का खुलासा किया है कि रामायण जैसी महान कहानी को सिर्फ दो फिल्मों में समेटना कोई आसान बात नहीं. अगर इसकी पूरी कहानी बतानी हो तो 10 फिल्में भी कम पड़ जाए. लेकिन दो पार्ट में पूरी फिल्म के जरिए दिखाना एक बड़ा चैलेंज था.

रबड़ की चप्पल पहनकर में की रामायण की शूटिंग

स्क्रीन रैंट को दिए इंटरव्यू में फिल्म का अपना शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर किया.उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी में, भगवान राम के भाई (भरत) ने उनके खड़ाऊ सिंहासन पर रख दिए थे और कहा था- जब तक आप वनवास से वापस आएंगे, सिंहासन पर आपके खड़ाऊ रहेंगे. इससे फिल्म के ज्यादातर पार्ट में मैं नंगे पैर ही रहा. ऊबड़-खाबड़ जमीन पर एक्शन करना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में मुझे चप्पलें पहननी पड़ीं, मैंने रबड़ की चप्पलें पहनकर शूटिंग की थी. क्योंकि वो DNEG शूट है, तो उन्हें (चप्पलें) आसानी से एडिट में हटाया जा सकता है.

फिल्म को लेकर बढ़ी एक्साइटेड

रणबीर ने फिल्म को लेकर ये भी कहा कि रामायण जैसी कहानी को आज के दर्शकों के हिसाब से बदलने की जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक यह हजारों सालों से लोगों को सही रास्ता दिखाती आई है. इसमें साहस, अच्छाई की बुराई पर जीत, माफ करने की भावना, करुणा और अहंकार जैसे कई जीवन के बड़े सबक छिपे हैं.फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से तो लोग इस फिल्म को लेकर और भी एक्साइटेड हो गए हैं.

बता दें कि ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में लोगों का दिल जीत ले गए थे. वहीं साई पल्लवी के सीता वाले रोल को लेकर अरुण गोविल की रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने सवाल उठाए थे. रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 23:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj