रानी मुखर्जी का हीरो, यश चोपड़ा करना चाहते थे लॉन्च, मगर किस्मत ने नहीं दिया साथ, आज भी ऑडिशन दे रहा ये स्टार किड

Last Updated:May 17, 2026, 01:36 IST
एक दौर में इस स्टार किड को बॉलीवुड का अगला बड़ा चेहरा माना जा रहा था. बड़े बैनर का साथ मिला, मशहूर फिल्ममेकर उन्हें लॉन्च करना चाहते थे और डेब्यू भी इंडस्ट्री की टॉप स्टार रानी मुखर्जी के साथ हुआ, लेकिन किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि आज वही अभिनेता काम के लिए ऑडिशन देने को मजबूर है. जानिए कौन है ये एक्टर जिन्होंने हाल ही में अपने स्ट्रगल और रिजेक्शन को लेकर खुलकर बात की है.
बॉलीवुड में स्टार किड्स को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्हें इंडस्ट्री में आसानी से काम और पहचान मिल जाती है. लेकिन हर चमकती कहानी के पीछे सच इतना आसान नहीं होता. कुछ स्टार किड्स ऐसे भी रहे, जिन्हें बड़े नाम और फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद लंबा संघर्ष करना पड़ा. ऐसी ही कहानी है बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन माने जाने वाले अमजद खान के बेटे शादाब खान की.
रानी मुखर्जी के साथ फिल्मों में डेब्यू करने वाले शादाब से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं. यहां तक कि यश चोपड़ा जैसे बड़े फिल्ममेकर भी उन्हें लॉन्च करना चाहते थे. लेकिन वक्त बदला और धीरे-धीरे शादाब इंडस्ट्री से दूर होते चले गए. आज हाल ये है कि इतने साल बाद भी वह अच्छे रोल्स के लिए लगातार ऑडिशन दे रहे हैं. हाल ही में अभिनेता ने अपने करियर, रिजेक्शन और बॉलीवुड के बदलते माहौल को लेकर खुलकर बात की, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.
रानी मुखर्जी के साथ किया था डेब्यूशादाब खान ने साल 1997 में फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी नजर आई थीं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. इसके बाद शादाब कुछ और फिल्मों में भी दिखाई दिए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी.
यश चोपड़ा करना चाहते थे लॉन्चशादाब ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा उन्हें लॉन्च करना चाहते थे. उन्होंने शादाब को सलाह दी थी कि पहले खुद पर थोड़ा और काम करें और फिर फिल्मों में आएं. लेकिन पिता अमजद खान के निधन के बाद शादाब जल्दी फिल्मों में आना चाहते थे. उसी जल्दबाजी में उन्होंने डेब्यू फिल्म साइन कर ली.
6 साल में दिए 60 ऑडिशनशादाब खान ने बताया कि पिछले 6 सालों में उन्होंने करीब 55 से 60 ऑडिशन दिए हैं. उन्होंने कहा कि कई बार रोल मिलने के बाद भी उन्हें बाहर कर दिया गया. अभिनेता का कहना है कि आज इंडस्ट्री में सोशल मीडिया, पीआर और बड़े कैंप का हिस्सा होना काफी मायने रखता है. उनका मानना है कि टैलेंट के साथ अब पॉपुलैरिटी भी जरूरी हो गई है.
‘मैं आज भी ऑडिशन दे रहा हूं’शादाब ने कहा कि वह शायद ऐसे स्टार किड हैं जो आज भी लगातार ऑडिशन दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह न पूरी तरह इंडस्ट्री के अंदर माने जाते हैं और न ही आउटसाइडर की कैटेगरी में फिट बैठते हैं. यही वजह है कि उनका सफर आसान नहीं रहा.
‘स्कैम 1992’ से मिला था ध्यानलंबे समय बाद शादाब खान को वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से फिर पहचान मिली. इस सीरीज में उनके काम को लोगों ने पसंद किया और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई. इसके बाद उन्हें लगा था कि अब अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन संघर्ष अभी भी जारी है.
पिता की विरासत का दबाव भी रहाशादाब खान, बॉलीवुड के सबसे यादगार विलेन माने जाने वाले अमजद खान के बेटे हैं. ‘शोले’ में गब्बर सिंह का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. ऐसे में शादाब पर हमेशा अपने पिता की विरासत का दबाव रहा. उन्होंने माना कि बड़े नाम के साथ उम्मीदें भी बहुत बढ़ जाती हैं.
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



