Entertainment

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ OTT पर करेगी धमाका, अनकट वर्जन में खुलेंगे कई राज, सस्पेंस होगा कई गुना तगड़ा

Last Updated:May 14, 2026, 23:28 IST

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. जिन्होंने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है, वह बेसब्री से ओटीटी पर फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

<strong>नई दिल्ली</strong>. रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज फाइनली ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. काफी समय से आदित्य धर की इस डिजिटल रिलीज को लेकर चर्चा चल रही थी, अब फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. ये फिल्म भारत और विदेशों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी.

आदित्य धर की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी समय से एक्साइटमेंट बनी हुई है. इसकी वजह ये है कि इस बार कुछ अलग लेकर आ रही है. विदेशों में धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जबकि भारत में इसके डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं. मतलब भारत में इस फिल्म को सिर्फ जियो हॉटस्टार पर ही देख पाएंगे.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में 14-15 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि अलग-अलग देशों के टाइम जोन के हिसाब से रिलीज डेट में बदलाव किया गया है.

Add as Preferred Source on Google

वहीं भारत में फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं होगी. लोग उम्मीद लगा रहे थे कि पहले पार्ट की तरह ये पार्ट भी नेटफ्लिक्स पर आएगा ऐसा नहीं है. विदेशों में फिल्म को धुरंधर: दे रिवेंज (राय & अनदेखा) या Raw & Unseen नाम से रिलीज किया जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स पर आने वाला वर्जन ज्यादा इंटेंस और अनकट होगा. इसमें ऐसे सीन और डायलॉग्स भी होंगे जो पहले सिनेमाघरों में हटा दिए गए थे. फिल्म का ओटीटी वर्जन थिएटर कट से थोड़ा लंबा बताया जा रहा है.

सिनेमाघरों में ये फिल्म जब रिलीज हुई फिल्म की लंबाई 3 घंटे 49 मिनट थी, वहीं ओटीटी वर्जन करीब 3 घंटे 52 मिनट का होगा. इसमें एक्सटेंडेड फुटेज, ज्यादा हिंसा वाले सीन और कुछ बहाल किए गए डायलॉग्स शामिल किए गए हैं.

भारत में जियो हॉटस्टार ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो यह डील करीब 150 करोड़ रुपये में हुई है. इसे हाल के समय की सबसे बड़ी ओटीटी डील्स में से एक बताया जा रहा है. अच्छी बात ये है कि भारतीय दर्शकों को भी एक्सटेंडेड वर्जन देखने को मिल सकता है.

वैसे अब सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर एक्सटेंडेड या अनसेंसर्ड वर्जन लाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. धुरंधर 2 भी इसी ट्रेंड का हिस्सा बन गई है. तकरीबन 4 घंटे के रनटाइम और अलग इंटरनेशनल ब्रांडिंग के साथ यह फिल्म नया उदाहरण सेट करेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj