Rajasthan

बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, बुजुर्ग घर से निकलने से डर रहे… धौलपुर की इस कॉलोनी में कुछ ऐसा है आलम!

Last Updated:May 14, 2026, 11:59 IST

Dhaulpur News: धौलपुर के ओड़ेला रोड स्थित शिवाजी नगर और पूरन विहार की सड़क तीन साल से टूटी, गड्ढों और बरसात में पानी से हादसे बढ़े, लोग प्रशासन से तुरंत मरम्मत की मांग कर रहे हैं. राहगीर सतीश ने बताया कि उन्हें रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है. खराब सड़क की वजह से वह कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर गड्ढों में मलबा डलवाकर थोड़ी राहत जरूर दिलाई.

धौलपुर. धौलपुर शहर की ओड़ेला रोड स्थित शिवाजी नगर और पूरन विहार कॉलोनी की सड़क पिछले करीब तीन साल से बदहाल पड़ी हुई है. सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क की वजह से रोजाना लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

बरसात के दिनों में हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं. सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोग फिसलकर गिर जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दुपहिया वाहन चालकों को हो रही है. स्थानीय लोग अब जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं.

सड़क की बदहाली से बढ़ रही परेशानीराहगीर संजय परिहार ने बताया कि बरसात के समय इस सड़क से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है. बाइक फिसलने का डर हमेशा बना रहता है और कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं. उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

राहगीर सतीश ने बताया कि उन्हें रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है. खराब सड़क की वजह से वह कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासियों ने अपने स्तर पर गड्ढों में मलबा डलवाकर थोड़ी राहत जरूर दिलाई, लेकिन यह कोई स्थायी समाधान नहीं है. उनका कहना है कि सड़क की पूरी तरह मरम्मत कराई जानी चाहिए.

बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतशिवाजी नगर की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण बुजुर्गों का घर से निकलना सबसे ज्यादा मुश्किल हो गया है. रात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता दिखाई नहीं देता और गिरने का खतरा बना रहता है. उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन साल से सड़क टूटी पड़ी है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ.

कॉलोनी निवासी आयुष ने बताया कि बच्चे सड़क खराब होने की वजह से साइकिल तक नहीं चला पाते. बरसात में सड़क पर पानी भर जाने से स्कूल जाने में दिक्कत होती है और कई बार बच्चों की यूनिफॉर्म भी खराब हो जाती है. कुछ बच्चे तो बारिश के दिनों में स्कूल तक नहीं जा पाते.

स्थानीय निवासी लोकेंद्र का कहना है कि सड़क की हालत अब बेहद खराब हो चुकी है. कई बार प्रशासन को समस्या बताई गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला. लोगों का कहना है कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आने वाले बरसात के मौसम में परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj