Rajasthan

RE-NEET 2026 Exam: री-नीट में फिजिक्स ने छुड़ाए पसीने! छात्र बोले- 3 मई से कहीं ज्यादा कठिन था पेपर

Last Updated:June 21, 2026, 20:32 IST

RE-NEET Exam 2026 Analysis: सीकर में आयोजित री-नीट परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. इस बार प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय सेना को दी गई थी, जबकि परीक्षा केंद्रों पर पहली बार बीएसएफ जवान तैनात किए गए. परीक्षा के बाद छात्रों ने बताया कि 3 मई को हुई नीट परीक्षा की तुलना में इस बार का पेपर अधिक कठिन था. फिजिक्स सबसे चुनौतीपूर्ण विषय रहा, जबकि केमिस्ट्री भी अपेक्षाकृत कठिन रही. बायोलॉजी का स्तर मॉडरेट रहा. अधिकांश विद्यार्थियों का मानना है कि फिजिक्स के लंबे और कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्नों ने सबसे ज्यादा परेशान किया.

ख़बरें फटाफट

सीकर: री-नीट परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. इस बार परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए इस बार कई बड़े इंतजाम किए गए थे. प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय सेना को सौंपी गई थी, जबकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पहली बार परीक्षा केंद्रों पर बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई. सेंट्रल फोर्स की निगरानी में पूरे परीक्षा संचालन को अंजाम दिया गया.

परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं में एक बात समान रूप से सामने आई कि इस बार का पेपर 3 मई को हुए नीट पेपर की तुलना में अधिक कठिन रहा. छात्रों के अनुसार, सबसे ज्यादा फिजिक्स विषय ने परेशान किया, जबकि केमिस्ट्री का स्तर भी 3 मई वाली एग्जाम के मुकाबले कठिन था. वहीं बायोलॉजी का पेपर मॉडरेट स्तर का रहा.

स्टूडेंट्स ने बताया कैसा था पेपर

एसके स्कूल परीक्षा केंद्र से बाहर आई छात्रा युग लक्ष्मी गढ़वाल ने बताया कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्न मॉडरेट थे, लेकिन फिजिक्स के सवाल काफी लंबे और उलझाने वाले थे. उन्होंने कहा कि कई ऐसे समीकरण आधारित प्रश्न पूछे गए, जो सामान्य तैयारी में कम देखने को मिलते हैं. उनके अनुसार पिछली परीक्षा की तुलना में इस बार का पेपर काफी हार्ड था. एक अन्य अभ्यर्थी आइसा ने बताया कि परीक्षा का पूरा स्तर ठीक-ठाक रहा, लेकिन फिजिक्स का पेपर लंबा होने के कारण समय अधिक लगा. कई सवालों ने बहुत उलझाया. इसके अलावा केमेस्ट्री में भी कुछ सवाल अधिक समय लेने वाले थे. छात्रों ने बताया कि बायोलॉजी अच्छी रही.

3 मई की तुलना में कठिन था फिजिक्स का सवाल

परीक्षा देकर बाहर आए एक छात्र ने बताया कि पेपर न तो बहुत आसान था और न ही अत्यधिक कठिन, लेकिन फिजिक्स का सेक्शन 3 मई के पेपर की तुलना में ज्यादा टफ महसूस हुआ. वहीं बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्न मॉडरेट स्तर के थे.  नीट की एग्जाम देने वाली एक स्टूडेंट ने बताया कि फिजिक्स को समझना बहुत मुश्किल था. उन्होंने जिस तरीके की तैयारी की थी उसके मुकाबले पेपर बहुत ज्यादा हार्ड आया था. इसके अलावा केमिस्ट्री के कुछ सवाल उन्हें समझ में आ रहे थे, लेकिन कुछ सवाल बहुत ज्यादा उलझने वाले थे.

बायोलॉजी विषय को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने तैयारी की थी उसके अनुसार ही आया. बायोलॉजी का पेपर बहुत आसान था. इसे हल करने में अधिक समय नहीं लगा. अधिकांश स्टूडेंट्स का मानना है कि इस बार का पेपर पहले आयोजित नीट परीक्षा की तुलना में बायोलॉजी के पेपर का लेवल एक जैसा था.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj