Khatu Shyamji: खाटूश्यामजी जाने वाले भक्त ध्यान दें, 19 घंटे तक बंद रहेंगे पट, जानें कब कर पाएंगे दर्शन

होमताजा खबरधर्म
19 घंटे तक बंद रहेंगे खाटूश्यामजी मंदिर के पट, जानें कब कर पाएंगे दर्शन
Last Updated:October 11, 2026, 08:53 IST
Khatu Shyamji Mandir: विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर 19 घंटों के लिए भक्तों के लिए बंद रहेगा. मंदिर कमेटी के अनुसार 13 अक्टूबर रात 10 बजे से 14 अक्टूबर शाम 5.00 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे. बाबा शयम के तिलक श्रृंगार के बाद 14 अक्टूबर को शाम 5.00 बजे मंदिर के पट वापस भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे. श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस अवधि के दौरान बाबा श्याम के दर्शन के लिए न आएं.
सीकर: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर से जुड़े भक्तों के लिए बड़ी खबर है. यदि आप हाल के दिनों में खाटूश्याम जी मंदिर में आकर बाबा श्याम के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो पहले इस खबर को पूरी जरूर पढ़ लें. अन्यथा आपको बिना बाबा श्याम के दर्शन किए वापस लौटना पड़ सकता है, क्योंकि, भक्तों के लिए खाटूश्याम जी मंदिर बंद रहने वाला है. इसको लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने आधिकारिक सूचना जारी की है. मंदिर कमेटी के अनुसार विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर को करीब 19 घंटे के लिए भक्तों के लिए मंदिर बंद रहेगा.
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परंपरा के अनुसार बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है. इस धार्मिक प्रक्रिया में लंबा समय लगता है और इसे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाता है. इस दौरान खाटूश्याम जी मंदिर में विराजमान बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का लेप किया जाता है और मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस पूरी पूजा में केवल मंदिर के सेवादार और पुजारी ही शामिल होते हैं.
ये हैं मंदिर बंद होने और खुलने का टाइम
मंदिर बंद रहने के समय की जानकारी देते हुए मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 13 अक्टूबर रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 14 अक्टूबर को पूरा दिन मंदिर बंद रहेगा. इस दौरान बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार और विशेष पूजा संपन्न की जाएगी. तिलक श्रृंगार के बाद 14 अक्टूबर को शाम 5.00 बजे मंदिर के पट वापस भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे. मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखें और मंदिर बंद रहने के दौरान दर्शन के लिए न पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.
जानिए कौन हैं बाबा श्याम
बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Sikar,Rajasthan
First Published :
October 11, 2026, 08:53 IST



