RSMSSB New Vacancies: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, चयन बोर्ड जल्द निकालेगा 7840 पदों पर नई भर्तियां, VDO के 4 हजार पद शामिल

Last Updated:October 30, 2026, 10:05 IST
RSMSSB New Vacancies 2026: सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आगामी दो महीनों के भीतर राज्य में 7840 पदों पर बंपर नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रहा है. इसमें सबसे अधिक 4000 पद ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के होंगे, जबकि एनएचएम के 2000 और पीटीआई के 1200 पद शामिल हैं. बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इसके साथ ही वर्ष 2027 में होने वाली सभी परीक्षाओं का कैलेंडर बनाने का काम भी तेजी से शुरू कर दिया गया है.
ख़बरें फटाफट
RSMSSB New Vacancies 2026: राजस्थान में 7840 पदों पर नई भर्तियों की तैयारी
Jaipur: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बेहद उत्साहजनक और राहत देने वाली खबर सामने आई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आने वाले दो महीनों के भीतर राज्य में कुल 7840 पदों पर नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी करने की पुख्ता तैयारी कर ली गई है. इन प्रस्तावित भर्तियों में सबसे बड़ा हिस्सा ग्राम विकास अधिकारी यानी वीडीओ का है, जिसके तहत अकेले 4000 पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा. इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 2000 पद, शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) के 1200 पद, कर सहायक के 300 पद, पटवारी के 200 पद और कोच के 140 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड को कई प्रमुख विभागों से नई भर्तियों की अभ्यर्थनाएं प्राप्त हो चुकी हैं और कुछ अन्य विभागों से भी अगले महीने तक मिलने की पूरी संभावना है. वर्तमान में बोर्ड इन सभी प्राप्त अभ्यर्थनाओं के परीक्षण के महत्वपूर्ण कार्य में जुटा हुआ है. परीक्षण का काम पूरा होते ही संबंधित भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एक व्यवस्थित परीक्षा कैलेंडर तैयार करने का काम भी आरंभ कर दिया गया है, ताकि युवाओं को समय रहते परीक्षाओं की सही जानकारी मिल सके.
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परिणाम पर बड़ा अपडेटबोर्ड की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के तहत बहुप्रतीक्षित कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर भी स्थिति साफ कर दी गई है. चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का परिणाम आगामी 4 नवंबर 2026 तक जारी किए जाने की पूरी तैयारी है. हालांकि, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस भर्ती में पदों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी और जितने पदों पर पहले विज्ञापन जारी हुआ था, परिणाम उसी के आधार पर घोषित होगा. पदों की संख्या न बढ़ाए जाने के कारण कुछ अभ्यर्थियों में निराशा जरूर है, क्योंकि इस भर्ती के तहत कुल 3951 पदों पर परीक्षा 22-23 अगस्त को आयोजित हुई थी, जिसके बाद से युवा लगातार अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 30, 2026, 10:05 IST



