Rajasthan

जनसुनवाई में बवाल… श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक के साथ मारपीट, कहा- अफसरों ने मिलकर किया हमला!

Last Updated:April 30, 2026, 19:27 IST

Sriganganagar BJP MLA Se Maarpeet: श्रीगंगानगर में जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी ने RUIDP और एलएंडटी अफसरों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस मामले के बाद तीन अफसर गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अशोक गहलोत ने मामले पर निशाना साधा है कि जब विधायक सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या हाल होगा. उन्होंने जांच की मांग की है. घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. जगह थी एसडी बिहाणी कॉलेज में चल रहा विधायक सेवा केंद्र. यहां लोगों की समस्याएं सुनी जा रही थीं, उसी दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया.श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक के साथ मारपीट, कहा- अफसरों ने मिलकर किया हमला!Zoomराजस्थान में विधायक के साथ मारपीट का मामला

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर से एक ऐसी खबर आई है जिसने सियासत के साथ-साथ प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला जनसुनवाई के दौरान हुए विवाद का है, लेकिन आरोप इतने गंभीर हैं कि चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. खुद सत्ताधारी दल के विधायक ने अफसरों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी.

घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है. जगह थी एसडी बिहाणी कॉलेज में चल रहा विधायक सेवा केंद्र. यहां लोगों की समस्याएं सुनी जा रही थीं, उसी दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया. जो बैठक लोगों की दिक्कतें सुनने के लिए रखी गई थी, वही कुछ ही देर में विवाद और फिर हाथापाई में बदल गई.

जनसुनवाई में बढ़ा विवाद, विधायक ने लगाए गंभीर आरोपश्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई के दौरान RUIDP से जुड़े अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की. उनके मुताबिक AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और एलएंडटी कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम ने मिलकर उन्हें पीटा.

विधायक का कहना है कि इस घटना में उनकी एक आंख और चेहरे पर चोट आई है और उनका चश्मा भी टूट गया. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अफसरों के देरी से आने पर उन्होंने गुस्से में अपना आक्रोश जाहिर किया था. लेकिन उनका कहना है कि इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

इस पूरे मामले में जवाहर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि एक अधिकारी के हाथ में फटी हुई शर्ट थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां जोरदार धक्का-मुक्की हुई.

पानी की समस्या से शुरू हुआ मामला, सियासत भी गरमाईबताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद शहर में पानी की किल्लत को लेकर शुरू हुआ. विधायक का आरोप है कि RUIDP और एलएंडटी कंपनी की वजह से शहर की पानी सप्लाई पूरी तरह बिगड़ गई है. पुरानी आबादी और करणपुर रोड इलाके में पिछले सात दिनों से पानी नहीं पहुंचा है.

विधायक ने कहा कि लोगों को बुनियादी जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल रहा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं और समस्या का हल नहीं निकल रहा.

इस घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर एक विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की स्थिति क्या होगी. साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ganganagar,Rajasthan

First Published :

April 30, 2026, 19:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj