Entertainment

Amar Kaushik ने विक्की कौशल की Mahavatar फिल्म छोड़ने की अफवाह पर दी सफाई

Last Updated:November 11, 2025, 11:00 IST

Vicky Kuashal Mahavtar” विक्की कौशल की ‘छावा’ ब्लॉकबस्टर रही. अब वे अमर कौशिक की ‘महावतार’ में परशुराम बनेंगे. इस फिल्म को लेकर चर्चाएं थीं कि विक्की कौशल इस फिल्म के लिए नॉन-वेज का त्याग कर रहे हैं. फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने अब इन दावों को लेकर सच का खुलासा कर दिया है.
'चिरंजीवी परशुराम' का रुप धारण करेंगे विक्की कौशल, 'महावतार' के लिए किया त्यागअमर कौशिक ने ‘महावतार’ को लेकर अपडेट्स दिए.

नई दिल्ली.  विक्की कौशल की इस साल फिल्म ‘छावा’ आई थी जो बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. विक्की कौशल की इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. विक्की कौशल जल्द ही अमर कौशिक की ‘महावतार’ में विष्णु के चिरंजीवी परशुराम के रूप में नजर आने वाले हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अमर कौशिक की फिल्म के लिए विक्की ने अपनी कई आदतें छोड़ दी हैं और यहां तक कि उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से बदल डाली है. 

सोशल मीडिया पर दावों के मुताबिक उन्होंने फिल्म में अपने किरदार में ढलने के लिए कई त्याग किए हैं. खबरें थीं कि एक्टर ने अपकमिंग फिल्म ‘महावतार’ के लिए मांस-मछली और शराब वगैरह सब छोड़ दिया है, लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने अब इन वायरल दावों के सच का खुलासा किया है.

‘महावतार’ को लेकर अमर कौशिक ने किया बड़ा खुलासा

अमर कौशिक ने फिल्मीग्यान के साथ एक इंटरव्यू में इस सभी अफवाहों को खारिज किया. वो कहते हैं कि फिल्म के लिए विक्की कौशल को कोई ऐसा त्याग नहीं करना पड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से ऐसी किसी भी अफवाह पर यकीन न करने की अपील की. फिल्म निर्माता ने कहा, ‘फिर से, मैं वही कह रहा हूं कि ये कहां से कुछ भी चीज निकलती है. प्लीज भाइयों. बंद करो. जब हम बोलें, तभी उसका विश्वास करो.’

‘महावतार’ के लिए विक्की कौशल नहीं कर रहे त्याग

कुछ दिन पहले, बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से कहा था, ‘ ‘महावतार’ जैसी फिल्म को पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत है, और दोनों (विक्की कौशल और अमर कौशिक) ने इसे सिनेमा देखने वाले दर्शकों के लिए एक धार्मिक अनुभव बनाने के लिए महा त्याग करने का फैसला किया है. उन्होंने नॉन-वेज खाना छोड़ने का फैसला किया है, 

अब अमर कौशिक ने ऐसे दावों का खंडन किया है और कहा कि विक्की को फिल्म के लिए ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है. पहले, पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में, अमर कौशिक ने खुलासा किया कि ‘महावतार’ वर्षों से बन रही है और यह उनके अरुणाचल प्रदेश में बचपन के अनुभवों से प्रेरित है. 

वो इस फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए कहते हैं, ‘यह फिल्म मेरे करियर में मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. यह भगवान से आई है क्योंकि यह किरदार मेरे साथ बचपन से है. हम अरुणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड के पास रहते थे और अक्सर वहां जाते थे. यह हमारे घर में एक रिवाज था, और हर यात्रा मुझे गहराई से मोहित करती थी’.

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 11, 2025, 11:00 IST

homeentertainment

‘चिरंजीवी परशुराम’ का रुप धारण करेंगे विक्की कौशल, ‘महावतार’ के लिए किया त्याग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj