Entertainment

हीरो का स्टारडम खाने वाली परमसुंदरी, हुस्न देख डायरेक्टर भी हो जाते थे बेकाबू, शक्की पति ने नरक बना दी थी जिदंगी

Last Updated:May 07, 2026, 21:17 IST

अपने दौर की सबसे मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की जिंदगी काफी दर्दभरी रही है. उनके पिता बहुत सख्त मिजाज के थे. परिवार से छिपकर कमाल अमरोही शे शादी की. लेकिन उन्होंने भी मीना कुमारी की जिंदगी को नरक बना दिया था.

नई दिल्ली. ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी ने अपनी जिदंगी में खूब दर्द झेले हैं. पर्दे उनके दर्द देखकर लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल होता था कि वह सच में एक्टिगं कर रही हैं. कई स्टार तो उनके साथ काम करने से डरते थे कि वह सारा क्रेडिट मीना ले उड़ेगी.

मीना कुमारी अपनी जिंदगी रानी की तरह जीती थीं, बिस्तर में रोज गुलाब के फूल बिछाकर सोती थीं. उस दौर में वह जिस इंपाला गाड़ी में घूमा करती थीं, वो उस समय किसी के पास नहीं थी.अपने करियर में हर तरह के रोल में नजर आ चुकी थीं.

मीना कुमारी का स्टारडम तो ऐसा था कि उस दौर में दिलीप कुमार जैसे कलाकार भी इनके सामने सहम जाते थे और मधुबाला जैसी अदाकार भी इनकी फैन थीं. स्टार्स उनके साथ काम करने से डरते थे कि वह स्टारडम खा जाएंगी.

Add as Preferred Source on Google

मीना कुमारी ने अपने करियर में साहिब बीबी और गुलाम, बैजू बावरा, दिल अपना और प्रीत पराई जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया. इनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म पाकीजा रही. इस फिल्म ने उन्होंने जो किरदार निभाया वो अमर हो गया.

लेकिन वह कभी अपनी ये कामयाबी नहीं देख पाईं. उससे पहले ही वह दुनिया से रुख्सत हो गईं. मीना कुमारी ने परिवार से छिपकर कमाल अमरोही से शादी रचाई थी. लेकिन इससे पहले उनके पति ने उनके आगे कई शर्त रखी थीं.

शक्की पति कमाल ने शादी से पहले कहा था कि किसी दूसरे डायरेक्टर की फिल्म नहीं करोगी. कोई लड़का घर छोड़ने नहीं आना चाहिए. शाम 6 बजे से पहले घर लौटना होगा रिवीलिंग कपड़े नहीं पहनना होगा और कोई पुरुष उनके मेकअप रूम के अंदर नहीं आना चाहिए. पिता की पाबंदियों के अलावा पति की भी उन पर खूब पाबंदियां थीं.

मीना कुमारी 50 के दशक में बला की खूबसूरत थीं. एक बड़े डायरेक्टर ने तो फिल्म के सेट पर बुलाकर उनके साथ लंच रखा और खाने की टेबल पर वह इतना बेबाकू हो गया था कि उस अकेले कमरे में उन्होंने एक्ट्रेस के पैर पर अपना पैर लगाना शुरू कर दिया था. उनका हाथ चूमने लगा. लेकिन मीना कुमारी ने शोर मचाकर सबकों बुला लिया था. सेट पर हंगामा हो गया.

बता दें कि बाद में इस डायरेक्टर ने शूटिंग के बहाने की सीन परफेक्ट नहीं है, मीना कुमारी को हीरो से 31 थप्पड़ पड़वाए थे. किस्मत की मारी मीना कुमारी ने न पिता और न ही पति के घर कभी सुख देखा. कमाल अमरोही ने तो शादी के बाद मीना की जिंदगी नरक बना दी थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj