Rajasthan

Alwar News: बुलेट पर बवाल: आधी रात को भीड़ ने घेरा थाना, पत्थरों की कर दी बौछार, 28 लोग गिरफ्तार

Last Updated:May 07, 2026, 22:41 IST

Alwar Bullet Stunt News: अलवर के गोविंदगढ़ में बुलेट स्टंट विवाद के बाद थाने पर भीड़ का पथराव, थानाधिकारी धर्म सिंह घायल, पुलिस ने 28 लोग गिरफ्तार कर 7 बाइक जब्त कीं. पुलिस का कहना है कि करीब 100 से ज्यादा लोग वहां इकट्ठा हो गए थे. इसी दौरान भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. थाने के अंदर तक पत्थर फेंके गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई.बुलेट पर बवाल: आधी रात को भीड़ ने घेरा थाना, पत्थरों की कर दी बौछार!Zoomबुलेट स्टंट से शुरू बवाल, गोविंदगढ़ थाने पर पथराव, 28 गिरफ्तार

अलवर. अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके से देर रात ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी. शुरुआत सड़क पर बाइक स्टंट से हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला थाने पर पथराव और पुलिस पर हमले तक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक दो युवक रात के समय बुलेट बाइक पर स्टंट कर रहे थे और बाइक से पटाखे जैसी तेज आवाज निकाल रहे थे. आसपास के लोगों ने इसे लेकर पुलिस से शिकायत कर दी.

शिकायत मिलने के बाद थाने से एक एएसआई मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों युवकों को सड़क पर स्टंट करने और बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने से मना किया. लेकिन बात यहीं शांत नहीं हुई. बताया जा रहा है कि दोनों युवक पुलिसकर्मी से उलझ गए. इसके बाद पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले आई. यहीं से मामला और ज्यादा बिगड़ गया.

थाने पहुंची भीड़, फिर शुरू हुआ हंगामापुलिस के मुताबिक जब बाइक को थाने लाया गया तो चालक अजित सिंह ने अपने परिजनों और परिचितों को बुला लिया. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग गोविंदगढ़ थाने पहुंच गए. आरोप है कि जब्त बाइक छुड़ाने को लेकर पहले बहस हुई और फिर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया.

देखते ही देखते थाने के बाहर और अंदर हंगामा शुरू हो गया. पुलिस का कहना है कि करीब 100 से ज्यादा लोग वहां इकट्ठा हो गए थे. इसी दौरान भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. थाने के अंदर तक पत्थर फेंके गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई. मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से हमला होने की बात भी सामने आई है.

इस घटना में गोविंदगढ़ थानाधिकारी धर्म सिंह को भी चोट लगी है. वहीं पुलिस की एक गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया. थाने के अंदर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए थे. पुलिसकर्मियों ने हालात संभालने की कोशिश की और बाद में अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया.

28 गिरफ्तार, कई बाइक जब्तघटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने इस मामले में 4 मुख्य आरोपियों सहित कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई 7 मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली गई हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती कार्रवाई सिर्फ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों के उल्लंघन पर की गई थी. बुलेट बाइक चालक अजित सिंह को बाइक समेत थाने लाया गया था. लेकिन बाद में मामला अचानक भीड़ और उपद्रव में बदल गया.

इलाके में इस घटना के बाद चर्चा तेज है. लोग यह भी कह रहे हैं कि सड़क पर स्टंट और तेज आवाज वाली बाइक का चलन लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोग परेशान रहते हैं. वहीं पुलिस पर थाने के अंदर हमला होने की घटना ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी लोगों की पहचान भी की जा रही है. गोविंदगढ़ में माहौल अब शांत बताया जा रहा है, लेकिन घटना ने पुलिस और स्थानीय लोगों दोनों को झकझोर दिया है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj