Entertainment

कपूर खानदान में बजने वाली है शहनाई, बहन की शादी के जश्न में जाह्नवी-खुशी का धमाल, भाई अर्जुन भी हुए इमोशनल

Last Updated:July 02, 2026, 16:30 IST

बोनी कपूर के सभी बच्चे अभी कुंवारे हैं. बीच में अर्जुन कपूर की शादी की चर्चाएं हुई थीं, मगर सब अफवाहें साबित हुईं. इसलिए जब अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग अपने रिश्ते की पुष्टि की, तो फैंस उनकी शादी की उम्मीद जताने लगे. बोनी कपूर ने कुछ दिनों पहले बेटी अंशुला कपूर की रोहन ठक्कर से शादी की पुष्टि की थी. वे 6 जुलाई को सात फेरे लेंगे. फिलहाल, घर में शादी से पहले के रीति-रिवाजों को मनाया जा रहा है. शादी का जश्न 21 जून को रोहन के घर में हुए ‘माता की चौकी’ से शुरू हुआ था.

ख़बरें फटाफट

कपूर खानदान में बजने वाली है शहनाई, बहन की शादी के जश्न में जाह्नवी का धमालZoomबोनी कपूर बेटी की शादी की तैयारी में जुटी हैं. (फोटो साभार: Instagram@boney.kapoor)

नई दिल्ली: बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी के जश्न की शुरुआत हो गई है. वे लंबे रिलेशनशिप के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 7 फेरे लेने को तैयार हैं. बोनी कपूर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इसकी पुष्टि की थी. शादी इसी 6 जुलाई को एक बेहद निजी सेरेमनी में संपन्न होगी. शादी में दो अलग-अलग संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा. शादी की रस्मों के तुरंत बाद एक शानदार कॉकटेल पार्टी रखी गई है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. खास शाम के लिए मेहमानों को ‘मॉडर्न इंडियन’ ड्रेस कोड फॉलो करने के लिए कहा गया है. यह साफ है कि यह शादी काफी ट्रेंडी और ग्लैमरस होने जा रही है.

अंशुला और रोहन की शादी के जश्न की शुरुआत 21 जून से हुई. रोहन के परिवार ने ‘माता की चौकी’ से इसकी शुरुआत की. उत्सव की शाम में पूरा कपूर खानदान ट्रेडिशनल ड्रेस में सज-धजकर पहुंचा, जिनमें संजय कपूर, महीप, सुनीता, शनाया, जाह्नवी और खुशी कपूर शामिल थे. सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. अंशुला ने खुद एक इनसाइड वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह शाम माता के आशीर्वाद, ढेर सारे प्यार और डांस से भरी थी. वहीं, भाई अर्जुन कपूर भी अपनी बहन के लिए काफी इमोशनल और रोमांचित दिखे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है और वह इस पूरे जश्न को इन्जॉय करने के लिए बेताब हैं.

(फोटो साभार: Instagram@boney.kapoor)

6 जुलाई को एक-दूजे के होंगे अंशुला-रोहनअगर अंशुला और रोहन की लव स्टोरी की बात करें, तो उनकी पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया. रोहन ने पिछले साल जुलाई में न्यूयॉर्क के खूबसूरत सेंट्रल पार्क में अंशुला को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था. दोनों की अक्टूबर में मुंबई में एक ग्रैंड एंगेजमेंट पार्टी हुई थी, जिसमें सोनम, रिया, शनाया, जाह्नवी, खुशी और अर्जुन कपूर समेत करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुआ था. अब फैंस को बस 6 जुलाई का इंतजार है, जब यह प्यारा सा कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लेगा.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj