Rajasthan

महात्मा गांधी चिकित्सालय में 4 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, जिला कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Last Updated:July 11, 2026, 19:42 IST

Banswara Hospital Maternal Deaths: बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में 7 से 10 जुलाई के बीच एक नाबालिग सहित चार प्रसूताओं की मौत से हड़कंप मच गया है. मौतों के कारणों में गंभीर एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और गर्भपात के बाद की जटिलताएं बताई गई हैं. जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने अस्पताल का दौरा कर पांच डॉक्टरों की जांच समिति बनाई है और जयपुर से भी टीम बुलाई है. कलेक्टर ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

बांसवाड़ा: महात्मा गांधी चिकित्सालय में 4 प्रसूताओं की मौत से हड़कंपZoomBanswara Hospital News: महात्मा गांधी अस्पताल में 4 प्रसूताओं की मौत

Banswara Hospital Maternal Deaths: बांसवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय में पिछले 4 दिनों के भीतर एक नाबालिग सहित चार प्रसूताओं की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. इस घटना ने पूरे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, 7 से 10 जुलाई के बीच हुई इन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से पांच चिकित्सकों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर मामले की गंभीरता को समझा और अधिकारियों को तत्काल जांच के कड़े निर्देश दिए हैं.

अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन चार प्रसूताओं की मौत के पीछे अलग-अलग कारण बताए गए हैं. इनमें से एक नाबालिग थी, जिसे ग्रामीण क्षेत्र में असुरक्षित गर्भपात के बाद अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई. इसके अतिरिक्त, लक्ष्मी और रेशमा नामक दो प्रसूताओं की मृत्यु का प्रारंभिक कारण गंभीर एनीमिया (खून की कमी) होना पाया गया है. वहीं, लीला नाम की एक अन्य महिला की मौत ऑपरेशन के दौरान उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) के कारण हुई है.

जिला कलेक्टर की सक्रियता और जांच टीम का गठनमामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने अस्पताल पहुंचकर सीएमएचओ डॉ. खुशपाल सिंह और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के साथ एक आपात बैठक की. उन्होंने स्पष्ट किया कि इनमें से दो मामले अस्पताल में गंभीर स्थिति में रेफर किए गए थे, जबकि दो केस सिजेरियन ऑपरेशन से संबंधित थे. कलेक्टर ने बताया कि मामले की गहन और पारदर्शी जांच के लिए 5 डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि दवाइयों के रिएक्शन का फिलहाल कोई लक्षण सामने नहीं आया है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों की सटीक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईजिला प्रशासन ने इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरतने का वादा किया है. कलेक्टर डॉ. यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेडिकल दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है और संबंधित स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जांच में चिकित्सा प्रक्रिया में कहीं भी कोई लापरवाही या गैप पाया जाता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से भी एक विशेष मेडिकल टीम बांसवाड़ा पहुंच रही है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Banswara,Banswara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj