Entertainment

श्रेया घोषाल-रोमी ने रीक्रिएट किया ‘मिर्जापुर’ का आइकॉनिक गाना, रिलीज होते ही छाया, फैंस बोले- ‘मास्टरपीस’

Last Updated:August 18, 2026, 16:01 IST

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना ‘वारुं फॉरएवर’ रिलीज हो गया है, जिसे श्रेया घोषाल और रोमी ने खूबसूरत अंदाज में गाया है. गाने में मूल वर्जन की रूह बरकरार है. गाने में आपको जितेंद्र और अली फजल के किरदारों की खूबसूरत लव स्टोरी की झलक मिलती है. गाना रिलीज होते ही छा गया. इसे आनंद भास्कर ने कंपोज किया और गीतकार गिन्निया दीवान ने लिखा है. फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी.

ख़बरें फटाफट

श्रेया घोषाल ने रीक्रिएट किया मिर्जापुर का आइकॉनिक गाना, रिलीज होते ही छायाZoomगाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

नई दिल्ली: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना ‘वारुं फॉरएवर’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसे श्रेया घोषाल और रोमी ने साथ मिलकर गाया है. इसमें ‘वारुं’ का नया अंदाज बयां हुआ है, जो ओरिजिनल गाने की रूह को बरकरार रखते हुए इसे नई पहचान देता है. गाना ‘वारुं’ से जुड़ी सोलफुल क्वालिटी को समेटे हुए है, जबकि श्रेया घोषाल और रोमी का साथ इसे नई ताजगी देता है. गाने में दोनों की जुगलबंदी इसके सूफी से प्रेरित संगीत को कॉम्प्लीमेंट करती है, जिससे एक ऐसा नया वर्जन बनता है जो नॉस्टैल्जिक भी लगता है और ओरिजिनल गाने के सार से जुड़ा भी है. साथ ही, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए ट्रैक को एक नई एनर्जी देता है.

गाने को फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ के लीडी किरदारों पर फिल्माया गया है. इसमें जितेंद्र कुमार और अली फजल की लव स्टोरी को दिखाया गया है. गाना 4.12 मिनट लंबा है. गाने को लोग पसंद कर रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘श्रेया घोषाल’ का एक और मास्टरपीस.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘मुन्ना भैया के फैंस के लिए सबसे इमोशनल मोमेंट.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘रोंगटे खड़े हो जाते हैं जब वे साथ में गाते हैं.’

गिन्निया दीवान ने लिखा है गानासाल 2020 में रिलीज हुआ ‘वारुं’ मिर्जापुर की दुनिया का एक अहम हिस्सा बन गया था. यह अपने आत्मीय संगीत और और बोल के चलते फैंस का ऑल-टाइम फेवरेट बन गया था. एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इस प्यारे ट्रैक को एक नए म्यूजिकल ट्रीटमेंट के साथ फिर से लेकर आए हैं. इसमें आनंद भास्कर कंपोजर और गिन्निया दीवान गीतकार के रूप में वापस लौटे हैं, जिससे गाने की रूह बरकरार है.

फिल्म को लेकर जबरदस्त रोमांचएक्सेल म्यूजिक के तहत रिलीज हुआ यह पहला एल्बम भी है, जो इस फ्रैंचाइजी की म्यूजिकल दुनिया को और आगे बढ़ाता है. यह गाना ऐसे वक्त पर आया है जब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद फ्रैंचाइजी के बड़े पर्दे पर डेब्यू को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. पुनीत कृष्णा ने इसे लिखा है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म को कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी ने को-प्रोड्यूस किया है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 18, 2026, 16:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj