Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

होमखेलक्रिकेट

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी जो दिया जन्म, शेयर की फोटो

Last Updated:August 18, 2026, 22:52 IST

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा.भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी जो दिया जन्म, शेयर की फोटोZoomग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन दूसरी बार बने माता-पिता.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी नवजात बेटी के जन्म की खुशखबरी दी. कपल ने बेटी का नाम Maia Maxwell रखा है. पोस्ट सामने आते ही क्रिकेट जगत और फैंस की ओर से मैक्सवेल और विनी को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरीमैक्सवेल और विनी रमन ने एक कॉमन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी. दोनों ने अपनी बेटी को दुनिया से मिलाते हुए लिखा, ‘हमारी सपनों की बिटिया आ गई है. Maia Maxwell.’ इस पोस्ट पर कई साथी क्रिकेटर, खेल जगत से जुड़े लोगों और फैंस ने कमेंट कर परिवार को शुभकामनाएं दीं. इससे पहले कपल के घर 11 सितंबर 2023 को बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा गया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj