Rajasthan

Pali News: बारिश भी नहीं रोक पाएगी बहनों का प्यार, पाली डाकघर ने लॉन्च किए राखी के वाटरप्रूफ तोहफे

Last Updated:August 03, 2026, 22:42 IST

Pali News: रक्षाबंधन से पहले पाली डाकघर ने बहनों के लिए खास पहल शुरू की है. अब बारिश और नमी की चिंता किए बिना राखियां देश-विदेश में सुरक्षित भेजी जा सकेंगी. डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे और विशेष राखी बॉक्स लॉन्च किए हैं, जिनके जरिए पाली से 30 से अधिक देशों में राखियां और उपहार आसानी से पहुंचाए जा सकेंगे.

पाली. रक्षाबंधन का त्योहार नज़दीक है और इस बार पाली की बहनों के लिए डाक विभाग एक बेहद शानदार और बड़ा तोहफा लेकर आया है. अब सात समंदर पार या देश के किसी भी कोने में बैठे भाई तक आपकी राखी बिना किसी रुकावट के बिल्कुल सुरक्षित पहुंचेगी, चाहे कितनी भी तेज़ बारिश क्यों न हो. मानसून को ध्यान में रखते हुए पाली डाकघर ने विशेष ‘वॉटरप्रूफ लिफाफे’ और ‘राखी गिफ्ट बॉक्स’ लॉन्च किए हैं. पाली डाक अधीक्षक तरुण कुमार शर्मा के मुताबिक, इन वॉटरप्रूफ लिफाफों के जरिए पाली से दुनिया के 30 देशों में राखियां भेजी जा सकेंगी.

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों के स्नेह की डोर को उनके भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है. मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए पाली जिले के सभी डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे और विशेष ‘राखी बॉक्स’ उपलब्ध कराए गए हैं. देश-विदेश में रहने वाले भाइयों तक राखियां समय पर और सुरक्षित पहुंचे, इसके लिए डाकघर ने विशेष पंजीयन और वितरण की व्यवस्था की है.पाली डाकघर अधीक्षक तरूण कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग ने दो आकार के विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए हैं. इन्हें मानसून को ध्यान में रखकर तैयार किया है, ताकि बारिश और नमी से राखियों को नुकसान न पहुंचे. बड़े लिफाफे में राखी के साथ रोली, चावल, चॉकलेट जैसे छोटे उपहार भी भेजे जा सकेंगे.

बारिश से बचाएंगे विशेष ‘वाटरप्रूफ लिफाफे’तरूण कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग ने दो अलग-अलग आकारों में वाटरप्रूफ लिफाफे तैयार किए हैं, ताकि बारिश या नमी से राखियां खराब न हो. डाक विभाग द्वारा इसमें छोटा राखी कवर 10 रूपए और बड़ा राखी कवर 15 रूपए रखा गया है. इसमें राखी के साथ रोली, चावल और चॉकलेट जैसे छोटे उपहार भी भेजे जा सकते हैं. वही अगर आप विशेष बॉक्स भेजना चाहते है तो उसके लिए 30 रूपए रेट रखा गया है.

मिठाई और ड्राई फ्रूट्स के लिए विशेष बॉक्सराखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट या अन्य कोई उपहार भेजने के लिए डाक विभाग ने विशेष बॉक्स की सुविधा भी शुरू की है. इससे बहनें बिना किसी नुकसान के डर के अपने उपहार भाइयों को भेज सकेंगी. विदेश में रहने वाले भाइयों के लिए डाक विभाग की ‘इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा’ के तहत 30 से अधिक देशों में कम दरों पर राखी भेजने की सुविधा दी जा रही है. इस अंतरराष्ट्रीय सेवा में ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रैकिंग और सुरक्षित वाटरप्रूफ पैकिंग की सुविधा मिलेगी. इसमें बात करे तो थाइलैंड के लिए 185 और यूके के लिए 400 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है.

रियायती दरो पर विदेश भेज सकती बहने राखीराखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट और अन्य उपहार भेजने के लिए विशेष राखी बॉक्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई है. इससे बहनें अपने भाइयों को राखी के साथ उपहार भी सुरक्षित भेज सकेंगी. विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए भी डाक विभाग ने सुविधा उपलब्ध कराई है. इसके साथ ही 30 से अधिक देशों में रियायती दरों पर राखी भेजी जा सकेगी. इस सेवा में ट्रैकिंग और सुरक्षित वाटरप्रूफ पैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

August 03, 2026, 22:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj