Sports

SA vs AUS IND vs WI ENG vs SL: क्रिकेट का सुपर संडे… आज एक नहीं तीन-तीन रोमांचक मुकाबले, कितने बजे शुरू होगा, किसका मैच?

नई दिल्ली: 27 सितंबर का दिन क्रिकेट फैंस के लिए सुपर-संडे साबित होने वाला है. आज एक नहीं बल्कि तीन-तीन रोमांचक मैच होने वाले हैं. कुछ छह टीम मैदान पर होंगी. इसे वर्ल्ड क्रिकेट 2027 की तैयारियों के तरह भी देखा जाना चाहिए. ऐसे में अगर आपका कोई आउटिंग का प्लान नहीं है तो घर पर ही अपने टीवी और मोबाइल फोन के सामने बैठकर आप अपना वीकेंड सफल बना सकते हैं.

दुनिया के तीन कोने में भिड़ने वाली है छह टीमआज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है, जिसका पहला मैच दक्षिणी छोर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी वनडे सीरीज खेल रही है. जोहानिसबर्ग में आज दोपहर डेढ़ बजे से दूसरा मैच खेला जाएगा. आज ऑस्ट्रेलिया कमबैक करना चाहेगा. वहीं श्रीलंकन टीम इंग्लैंड दौरे पर है. आज तीसरा और निर्णायक मैच द ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू हो जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

मैचसमयSA vs AUSदोपहर 1:30 बजेIND vs WIदोपहर 2:00 बजेENG vs SLदोपहर 3:00 बजे

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियांअगले साल अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप होना है. ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, फाइनलिस्ट इंडिया, सेमीफाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका एक्शन में है जबकि दूसरी सेमीफाइनलिस्ट न्यूजीलैंड नवंबर में भारत की मेजबानी करेगी और वनडे सीरीज खेलेगी. श्रीलंका और इंग्लैंड भी अपनी कमर कसकर एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही है.

भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टि, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj