Rajasthan

महासागर नहीं, अब करीमनगर में दिख रहा टाइटैनिक, लोग घंटों तक ले रहे हैं इस अनोखे अनुभव का मजा

Last Updated:May 09, 2026, 14:10 IST

Telanngana News : करीमनगर पद्मानगर में द बिगेस्ट टाइटैनिक एग्जीबिशन में टाइटैनिक जहाज़ की प्रतिकृति, झूले और शॉपिंग का आकर्षण, प्रदर्शनी 31 मई 2026 तक, भीड़ से बढ़ने की संभावना. प्रदर्शनी समिति के अनुसार इस एग्जीबिशन की सबसे बड़ी खासियत टाइटैनिक जहाज़ की विशालकाय प्रतिकृति है. इसे इतनी बारीकी और खूबसूरती से तैयार किया गया है कि पहली नजर में यह बिल्कुल असली जहाज़ जैसा दिखाई देता है.

तेलंगाना. करीमनगर शहर में इन दिनों एक खास आकर्षण लोगों का ध्यान खींच रहा है. दुनिया का सबसे चर्चित जहाज़ टाइटैनिक एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में है, लेकिन इस बार वह किसी महासागर में नहीं बल्कि एक भव्य प्रदर्शनी के रूप में नजर आ रहा है. करीमनगर के पद्मानगर इलाके में आयोजित द बिगेस्ट टाइटैनिक एग्जीबिशन गर्मियों की छुट्टियों में लोगों के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है. यहां हर रोज हजारों लोग पहुंच रहे हैं और इस अनोखे अनुभव का आनंद ले रहे हैं.

प्रदर्शनी समिति के अनुसार इस एग्जीबिशन की सबसे बड़ी खासियत टाइटैनिक जहाज़ की विशालकाय प्रतिकृति है. इसे इतनी बारीकी और खूबसूरती से तैयार किया गया है कि पहली नजर में यह बिल्कुल असली जहाज़ जैसा दिखाई देता है. जहाज़ के अंदर का माहौल और फोटो सेक्शन लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं. यही वजह है कि यहां आने वाले लोग घंटों तक समय बिताते नजर आते हैं. खासकर सोशल मीडिया पसंद करने वाले युवाओं के लिए यह जगह सेल्फी और रील्स बनाने का नया पसंदीदा स्पॉट बन चुकी है.

मनोरंजन के साथ शॉपिंग का भी मजासिर्फ टाइटैनिक की प्रतिकृति ही नहीं, बल्कि यहां मनोरंजन के कई दूसरे साधन भी मौजूद हैं. प्रदर्शनी स्थल पर कोलंबस, जाइंट व्हील और कई रोमांचक झूले लगाए गए हैं, जिनका बच्चे और युवा खूब आनंद ले रहे हैं. इसके साथ ही यहां लगे फूड स्टॉल्स और शॉपिंग मार्केट भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. घर की सजावट के सामान से लेकर बच्चों के खिलौनों तक, यहां एक ही जगह पर कई चीजें उपलब्ध हैं.

शाम के समय रंग-बिरंगी लाइटिंग इस पूरे इलाके को और भी खूबसूरत बना देती है. रोशनी के बीच टाइटैनिक की प्रतिकृति लोगों को किसी फिल्मी दृश्य जैसी महसूस होती है. यही कारण है कि रात के समय यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है.

31 मई तक चलेगी प्रदर्शनीयह प्रदर्शनी एचपी पेट्रोल पंप के पास, करीमनगर डेयरी के नजदीक पद्मानगर मैदान में आयोजित की गई है. यहां प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 100 रुपये रखा गया है, जबकि झूलों का शुल्क अलग से लिया जा रहा है. प्रदर्शनी रोजाना रात 10:30 बजे तक खुली रहती है. फिलहाल इसका आयोजन 31 मई 2026 तक किया जा रहा है, हालांकि बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसे जून के पहले सप्ताह तक बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है. करीमनगर में इस तरह का बड़ा और थीम आधारित आयोजन पहली बार देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचकर छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj