SL vs IND: भारत-श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट में बड़ा हादसा, दिनेश चांदीमल के गर्दन में लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल

होमखेलक्रिकेट
गॉल टेस्ट में बड़ा हादसा, फील्डर की गर्दन में लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल
Last Updated:August 18, 2026, 11:02 IST
भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. गेंद रोकने के प्रयास में उनकी गर्दन में चोट लगी है. चोटिल होने के तुरंत बाद चांदीमल मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. चांदीमल का चोटिल होना श्रीलंका के लिए एक बड़ा झटका है.दिनेश चांदीमल को गर्दन में लगी चोट
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक बड़ा हादसा हो गया. मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश में उन्हें गर्दन में चोट लगी है. इसके बाद अब उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना पारी के चौथे ओवर की अंतिम गेंद की है जब केशरा नुवानथा के खिलाफ केएल राहुल ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ शॉट खेला.
केएल राहुल के बल्ले से गेंद लगते ही वह तेजी से बाउंड्री की तरफ बढ़ी. उसके पीछे दिनेश चांदीमल थे और उन्होंने अंतिम समय में डाइव लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनके शरीर का पूरा भार कंधे और गर्दन पर आ गई, जिसके कारण चांदीमल फिर वहीं लेट गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फीजियो मैदान पर आए और उन्हें बाहर लेकर गए. बाद में एहतियात के तौर पर उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया.
गॉल टेस्ट में श्रीलंका की हालत खराब
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो गॉल टेस्ट में श्रीलंका की हालत खराब है. भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली पारी महज 284 रनों पर सिमट गई, जिसके कारण टीम इंडिया को 178 रनों की बड़ी बढ़त मिली है. श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी में सोनल दिनुशा ने 100 रन बनाए, जबकि निरोशन डिकवेला ने भी 80 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज प्रभावी नहीं रहे.
मानव सुथार और जडेजा ने दिखाया फिरकी का जादू
गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए मानव सुथार और रविंद्र जडेजा ने कमाल का खेल दिखाया. दोनों ने मिलकर श्रीलंका के 7 बल्लेबाजों को आउट किया. इसमें मानव सुथार के खाते में 4 और जडेजा ने 3 विकेट लिए. इस के अलावा भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी 1-1 विकेट लिए.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 18, 2026, 11:02 IST



