Entertainment

‘कुछ दोस्त को नाम से नहीं बुलाया जा सकता’, तृषा कृष्णन ने 4 मई से पहले मनाया जश्न, वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें

Last Updated:April 27, 2026, 08:23 IST

साउथ इंडियन सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं तृषा कृष्णन के लिए 4 मई का बहुत ही खास होने वाला है. इस दिन उनका 43वां जन्मदिन होगा और साथ ही तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का रिजल्ट आएगा. उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड थलापति विजय के पॉलिटिकल करियर की दिशा तय होगी. थलापति ने त्रिचि और चेन्नई की पेरंबूर सीट से चुनाव लड़ा है.

तृषा कृष्णन ने अपने 43वें बर्थडे और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही दोस्तों के साथ जश्न मनाया. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की. चुनाव परिणाम और तृषा का 43वां बर्थडे 4 मई को है. ऐसे में उनकी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

तृषा कृष्णन ने 4 मई की जगह अभी से ही अपना बर्थडे दोस्तों के साथ मना लिया है. ‘प्री बर्थडे’ के नाम से दोस्तों के साथ बीती रात सेलिब्रेशन की तस्वीरें तृषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

हमारी सहयोगी वेब साइट न्यूज18 तमिल के मुताबिक,  तृषा कृष्णन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “कुछ दोस्त ऐसे होते हैं, जिन्हें किसी नाम से बुलाया नहीं जा सकता.” वह तस्वीरों में दोस्तों संग पोज देते हुए भी नजर आ रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add as Preferred Source on Google

एक केक वाली तस्वीर पर हैप्पी बर्थडे तृष लिखा हुआ है. इस केक के आसपास गुलाब के फुल की पंखुड़िया है. इन तस्वीरों में तृषा दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं. तृषा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

तृषा कृष्णन की फिल्मी लाइफ एक तरफ है. वहीं, हाल ही में वे एक्टर और तमिलगा वेट्री कषगम लीडर और सुपरस्टर थलापति विजय के साथ एक शादी समारोह में शामिल हुई थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

विजय की ‘लियो’, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’, अजीत की ‘विदामुयर्चि’, कमल हासन की ‘दक लाइफ’ जैसी फिल्मों में वे लगातार बड़े सितारों के साथ नजर आ रही हैं. तृषा की अगली फिल्म ‘करुप्पु’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आर.जे. बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं और यह फिल्म मई महीने की 14 तारीख को रिलीज होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

करीब 75 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं तृषा ने पिछले 3 महीनों से किसी भी नई फिल्म के लिए साइन नहीं किया है, ऐसी खबरें आ रही हैं. नए प्रोजेक्ट में साइन न करने की वजह से चर्चा है कि क्या तृषा फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना रही हैं? हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

साल 2002 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मौनम पेसियाधे’ से उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था. तृषा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम जैसी कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं और पैन इंडिया एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं. तमिल में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, विजय, अजीत, सूर्या जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

‘अभियम नानुम’ फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु सरकार का राज्य पुरस्कार, कलैमामणि अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिल चुके हैं. पिछले 24 सालों से तृषा साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित एक्ट्रेस बनी हुई हैं. फिल्मों के अलावा, वेब सीरीज ‘बृंदा’ में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 27, 2026, 08:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj