Petrol Diesel Shortage | petrol pump Closed | पेट्रोल-डीजल की किल्लत या पैनिक खरीदारी? इस राज्य में धड़ाधड़ बंद हो गए 421 पंप, अब एक्शन में आए सीएम

होमताजा खबरदेश
इस राज्य में धड़ाधड़ बंद हो गए 421 पंप, अब एक्शन में आए सीएम, तुरंत घुमाया फोन
Last Updated:April 27, 2026, 08:25 IST
Petrol Diesel Shortage: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अटकलों के बीच इन दिनों खूब अफरातफरी देखी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 4,510 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से करीब 421 पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं. इस कारण से जो पंप खुले हैं वहां लोगों लंबी कतारें लग गईं.
आंध्र प्रदेश में 421 पेट्रोल पंप बंद हो गए और जो पंप खुले हैं वहां लोगों लंबी कतारें लग गईं.
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अटकलों के बीच इन दिनों खूब अफरातफरी देखी जा रही है. इस किल्लत के चलते आंध्र प्रदेश में कई पेट्रोल पंप बंद हो गए और जो पंप खुले हैं वहां लोगों लंबी कतारें लग गईं. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि असल में ईंधन की कमी नहीं, बल्कि लोगों की घबराहट में की जा रही ज्यादा खरीदारी ने हालात बिगाड़े हैं.
आंध्र के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को हालात की समीक्षा करते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तुरंत एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जमीनी स्तर पर तेजी से कदम उठाए जाएं और शाम तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए.
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव जी साई प्रसाद और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस कर पूरे हालात का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 4,510 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से करीब 421 पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं.
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Amravati,Maharashtra
First Published :
April 27, 2026, 08:25 IST



