सुनील शेट्टी के बर्थडे पर बेटे अहान ने दी बधाई, खास तस्वीर की दिखाई झलक, जैकी श्रॉफ बोले- असली भिड़ू

Last Updated:August 11, 2026, 12:19 IST
बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर बेटे अहान शेट्टी ने बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा कर उन्हें स्पेशल विश दी है. अहान के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया. इस खास मौके पर केवल फैंस ही नहीं, बल्कि जैकी श्रॉफ ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में सुनील शेट्टी को असली भिडू बताया और उन्हें बधाई दी है.
ख़बरें फटाफट
सुनील शेट्टी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज यानी 11 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस, बॉलीवुड सेलेब्स और उनके करीबियों की तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. पिता के इस खास दिन को यादगार बनाते हुए उनके बेटे अहान शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की. अहान ने पिता को भावुक और खास अंदाज में बधाई दी, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
अहान शेट्टी ने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह पिता सुनील शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन पिता सुनील शेट्टी को टैग करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा.’ वहीं, जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की और अपने करीबी दोस्त सुनील शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘असली भिडू. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.’
जैकी श्रॉफ ने सुनील शेट्टी संग कई फिल्मों में किया काम
जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी साथ में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें बॉर्डर (1997), बाज: अ बर्ड इन डेंजर, हलचल और अपना सपना मनी-मनी शामिल हैं.
100 से फिल्मों में नजर आ चुके हैं सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 1992 की एक्शन फिल्म ‘बलवान’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी. उन्हें 90 के दशक के एक्शन हीरो और बाद में बेहतरीन कॉमेडी, संजीदा किरदारों के लिए जाना जाता है.
‘बलवान’ फिल्म से की करियर की शुरुआत
पहली फिल्म ‘बलवान’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद अभिनेता ने ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘गोपी किशन’, और ‘सपूत’ जैसी फिल्मों से जबरदस्त एक्शन स्टार के रूप में पहचान बनाई, जिसके बाद उन्हें 90 के दशक के वह सबसे व्यस्त और सफल अभिनेताओं में गिना जाने लगा.
‘हेरा फेरी’ ने बदली सुनील शेट्टी की इमेज
साल 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ ने उनकी एक्शन हीरो की छवि को बदला. इस फिल्म में श्याम का उनका किरदार अमर हो गया. उन्होंने ‘धड़कन’ (2000) और ‘मैं हूं ना’ (2004) जैसी फिल्मों में अपने शानदार नेगेटिव किरदारों के लिए वाहवाही बटोरी. ‘धड़कन’ के लिए उन्हें बेस्ट खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था. सुनील शेट्टी ने पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘खेल’, ‘रक्त’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया.
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
August 11, 2026, 12:18 IST



