जोधावास स्कूल की बदहाली पर सोनम वांगचुक की एंट्री, बोले- ‘सरकार बदली, हालात नहीं बदले’

Last Updated:August 15, 2026, 11:50 IST
Alwar-Thanagazi School Dispute: जोधावास सरकारी स्कूल में जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. स्कूल की छात्राओं का कहना है कि सीनियर स्कूल बने चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति नहीं हुई. एक छात्रा ने दावा किया कि उसने खुद कलेक्टर को स्कूल की समस्याओं को लेकर पत्र दिया था. इसके बावजूद समस्या बनी रही. अब सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रा के बयान को सामने रखते हुए सवाल किया है कि सरकार और अधिकारी बदल गए, लेकिन स्कूल के हालात क्यों नहीं बदले. इससे पहले छत की पट्टी गिरने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था और CJP के आशुतोष रांका ने स्कूल में धरना दिया था. अब प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर है.
ख़बरें फटाफट
जोधावास सरकारी स्कूल में जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है
अलवर. थानागाजी के जोधावास सरकारी स्कूल का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी को लेकर कई सवाल खड़े करे हैं. स्कूल की छत की पट्टी गिरने के बाद शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्कूल की समस्याओं को लेकर अपनी बात सामने रखी है. एक छात्रा ने बताया कि उसने खुद जिला कलेक्टर को स्कूल की समस्याओं के संबंध में लिखित पत्र दिया था, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक समाधान नहीं हुआ. दूसरी छात्रा ने कहा कि स्कूल को सीनियर स्कूल बने करीब चार साल हो चुके हैं, लेकिन यहां पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं. छात्रा के मुताबिक स्कूल में केवल पांच शिक्षक हैं और सभी थर्ड ग्रेड के हैं.
इस मामले पर सोनम वांगचुक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सवाल उठाए हैं. उन्होंने लिखा कि अलवर के थानागाजी से ‘जेन अल्फा’ की आवाज एक बड़ा सवाल उठा रही है. वांगचुक ने छात्रा के बयान को साझा करते हुए लिखा कि स्कूल को सीनियर स्कूल बने चार साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी यहां सिर्फ पांच शिक्षक हैं और वे भी थर्ड ग्रेड के हैं. छात्रा ने खुद कलेक्टर को लिखित शिकायत देने की बात कही है, लेकिन चार साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. वांगचुक ने तंज कसते हुए कहा कि इन चार सालों में सरकार भी बदल गई और शायद कलेक्टर भी बदल गए होंगे, लेकिन सरकारी स्कूलों के हालात नहीं बदले.
😳 4 साल से सीनियर स्कूल, लेकिन शिक्षक सिर्फ 5!
थानागाजी, अलवर में Gen Alpha की आवाज़ सिस्टम से बड़ा सवाल पूछ रही है—
“स्कूल को सीनियर बने 4 साल हो गए, लेकिन आज भी सिर्फ 5 शिक्षक हैं… वो भी 3rd Grade के। मैंने खुद कलेक्टर को लिखित में शिकायत दी, लेकिन 4 साल बाद भी कोई कार्रवाई… pic.twitter.com/xSS0PHgzCG



