Sriganganagar News: एक कमेंट बना मौत की वजह, घड़साना में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Last Updated:September 08, 2026, 14:39 IST
Sriganganagar News: श्रीगंगानगर के घड़साना क्षेत्र के 4 एनएम गांव में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया. 20 वर्षीय राहुल विश्नोई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, मामले की जांच जारी है.
श्रीगंगानगर. जिले के घड़साना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. 4 एनएम गांव में 20 वर्षीय राहुल विश्नोई की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राहुल का गांव के ही एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था, इसी विवाद ने बाद में गंभीर रूप ले लिया और युवक पर हमला कर दिया.
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर राहुल विश्नोई और गांव के ही एक युवक के बीच कहासुनी हुई थी. विवाद बढ़ने के बाद आरोपी युवक ने राहुल पर चाकू घोंपकर हमला कर दिया. हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल राहुल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, बाद में डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया. पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आ सके. पुलिस अब सोशल मीडिया पर किए गए कथित कमेंट और उसके बाद हुए विवाद की भी जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि राहुल और आरोपी के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और घटना से पहले दोनों के बीच किस तरह की बातचीत हुई थी. पुलिस सोशल मीडिया से जुड़े तथ्यों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना सकती है.
परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश
20 वर्षीय युवक की हत्या की खबर फैलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीण भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ganganagar,Rajasthan
First Published :
September 08, 2026, 14:39 IST



