Rajasthan

श्रीगंगानगर पुलिस का तस्करों के खिलाफ ‘सिंघम’ स्टाइल एक्शन, बिछाया जबर्दस्त जाल, फंस गए पंजाब के लाल

Last Updated:May 05, 2026, 14:41 IST

Sri Ganganagar News : श्रीगंगानगर पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. समेजा कोठी थाना इलाके में हुई इस कार्रवाई में पुलिस को खासी भागदौड़ करनी पड़ी. पुलिस और तस्करों के बीच पकड़ने और भागने का यह खेल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. ड्रग तस्करों ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनको सफल नहीं होने दिया. तस्करों के पास से ड्रग के साथ विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं. श्रीगंगानगर पुलिस का तस्करों के खिलाफ सिंघम स्टाइल एक्शन, फंस गए पंजाब के लालZoomश्रीगंगानगर में पकड़े गए दोनों तस्कर पंजाब के रहने वाले हैं.

श्रीगंगानगर. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक बार फिर से पंजाब के तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध विदेशी हथियार और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है. तस्करों के पास पांच विदेशी पिस्टल पाई गई है. वहीं उनके पास करीब साढ़े सात करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन और अफीम बरामद हुई है. तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी. तस्करों और पुलिस की यह भागदौड़ किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रही थी. तस्करों ने पूरी तरह से फिल्मी स्टाइल से पुलिस से बचने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने भी फिल्मी स्टाइल से उनको जवाब देते हुए धरदबोचा.

पुलिस के अनुसार तस्करों की धरपकड़ की यह कार्रवाई समेजा कोठी थाना इलाके में सोमवार को की गई. श्रीगंगानगर पुलिस को ड्रग तस्करी को लेकर मुखबिर तंत्र से बड़ा इनपुट मिला था. इस इनपुट के बाद श्रीगंगानगर पुलिस एक्टिव हुई और उसने संदिग्ध कार का पीछा करना शुरू किया. श्रीगंगानगर पुलिस को पीछा करते देखकर तस्कर भी अलर्ट हो गए और वे बचकर भागने लगे. इस पर पुलिस ने तस्करों को घेरने के लिए समेजा कोठी थाना क्षेत्र में NH 911 पर नाकाबंदी करवाई.

साढ़े 7 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन और अफीम मिली
तस्करों ने पुलिस की ओर से नाकाबंदी में काम लिए गए ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने दोनों तस्करों को धरदबोचा. पुलिस ने उनकी कार की तलाश ली तो वह उसमें भरे हथियार और ड्रग देखकर सन्न रह गई. तस्करों की तस्करों की पहचान पंजाब के फाजिल्का निवासी कुलविंदर सिंह और रॉबिन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों तस्करों के कब्जे से विदेश निर्मित पांच पिस्टल , 72 कारतूस और लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपये कीमत की डेढ़ किलो हेरोइन तथा 1 किलो अफीम बरामद की है.

हथियार और ड्रग्स सीमा पार पाकिस्तान से आने की है आशंका
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को जब्त कर लिया है. तस्करों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी क्रिमिनल हिस्ट्री खंगाली जा रही है. पुलिस को आशंका है कि तस्करों के कब्जे से बरामद हुए विदेश निर्मित हथियार और हेरोइन सीमा पर पाकिस्तान से तस्करी कर मंगवाई गई है. हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस पूरे मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है.

पाकिस्तान से कई बार ड्रोन के जरिये ड्रग की सप्लाई की जाती है
भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर से सटे इस इलाके में सीमा पार पाकिस्तान से कई बार ड्रोन के जरिये ड्रग की सप्लाई की जाती है. स्थानीय पुलिस और बॉर्डर की निगाहबान बीएसएफ कई बार ड्रग के बड़े कंसाइनमेंट पकड़ चुकी है. पाकिस्तान की ओर से यहां ड्रोप किए जाने वाले ड्रग्स को स्थानीय तस्कर पंजाब पहुंचाने का काम करते हैं. पाकिस्तानी और पंजाब के तस्करों के लिए राजस्थान का यह बॉर्डर बड़ा मुफीद माना जाता है. वे अक्सर इसी रास्ते से ड्रग सप्लाई करते हैं.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj