Business

Stock Tips : 5 दिनों से भाग रहा है यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा-अभी तो बस शुरुआत है, दिया बड़ा टारगेट

Last Updated:April 12, 2026, 07:02 IST

Stock Tips : लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers) ‘टॉप 4 बेस्ट-सेलिंग’ क्लब का हिस्सा है. कंपनी का शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में था. लेकिन, अब इसमें तेजी लौटी है. ब्रोकरेज का भरोसा भी इस रियल्‍टी शेयर ने जीता है. यही वजह है कि जेफरीज ने लोढ़ा डेवलपर्स शेयर में पैसा लगाने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

5 दिनों से भाग रहा है यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा-अभी तो बस शुरुआत हैZoomब्रोकरेज का कहना है कि डेटा सेंटर बिजनेस कंपनी के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स (Lodha Developers) के शेयर को पिछले पांच कारोबारी सत्रों में पंख लगे हुए थे. इस अवधि में इस शेयर की कीमत में 19 फीसदी का उछाल आया. हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को यह शेयर 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ ₹825.85 के स्तर पर बंद हुआ. अब दिग्गज वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. पिछले एक साल में इस शेयर की कीमत में करीब 32 फीसदी की गिरावट आई है. साल 2026 में यह शेयर 23 फीसदी गिर चुका है तो छह महीने में इसका भाव 28 फीसदी घट गया है.

लोढ़ा डेवलपर्स के शेयरों में आई यह तेजी इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में यह शेयर अपने 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर ₹625 पर पहुंच गया था. महज कुछ ही दिनों के भीतर शेयर ने न केवल रिकवरी की, बल्कि लगातार सात दिनों तक बढ़त दर्ज कर निवेशकों का भरोसा जीत लिया. लोढ़ा डेवलपर्स भारत की उन चुनिंदा रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल है जिनकी बिक्री सबसे अधिक है. यह कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज, डीएलएफ (DLF) और प्रेस्टीज एसेट्स जैसे दिग्गजों के साथ ‘टॉप 4 बेस्ट-सेलिंग’ क्लब का हिस्सा है.

लोढ़ा डेवलपर्स शेयर टारगेट प्राइस

जेफरीज ने लोढ़ा डेवलपर्स शेयर को ‘बाय’ (Buy) रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,215 तय किया है. यह करंट प्राइस से करीब 50 फीसदी ज्‍यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि डेटा सेंटर बिजनेस कंपनी के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. जेफरीज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 (FY27) तक इस सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी.

लोढ़ा डेवलपर्स का प्लान अगले 3 से 5 सालों में अपनी अतिरिक्त जमीन की बिक्री से ₹12,000 करोड़ जुटाने का है. इस पूंजी को सीधे डेटा सेंटर बिजनेस में लगाया जाएगा. शुरुआती तौर पर कंपनी 200 मेगावाट (MW) का डेटा सेंटर विकसित कर रही है, जिससे सालाना ₹500 करोड़ की लीज इनकम होने का अनुमान है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 12, 2026, 07:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj