होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का मैदान! IRGC ने जहाज पर किया कब्जा, राजस्थान के संजय माहर ने सुनाई आपबीती

Last Updated:April 24, 2026, 09:18 IST
Iran IRGC Ship Seizure: मध्य-पूर्व में तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे एपामिनोडेस कंटेनर जहाज को रोककर अपने कब्जे में ले लिया. ईरान का आरोप है कि जहाज बिना अनुमति इस संवेदनशील मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहा था, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा था. इस जहाज में राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी मर्चेंट नेवी के वाइस कैप्टन संजय माहर भी सवार हैं. उन्होंने बताया कि जैसे ही जहाज होर्मुज पार करने लगा, ईरान की ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिसके बाद सभी 21 क्रू मेंबर सुरक्षा के लिए अंदर चले गए. क्रू में विभिन्न देशों के लोग शामिल हैं.
ख़बरें फटाफट

होर्मुज में गोलियों की गूंज! ईरान ने भारत आ रहे जहाज को रोका
श्रीगंगानगर: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत की ओर आ रहे एपामिनोडेस कंटेनर जहाज को रोककर अपने कब्जे में ले लिया है. ईरान का आरोप है कि जहाज बिना अनुमति होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहा था, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ.
इस जहाज पर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सद्भावना नगर निवासी मर्चेंट नेवी के वाइस कैप्टन संजय माहर (38) भी सवार हैं. संजय ने बताया कि जैसे ही जहाज ने होर्मुज पार करने की कोशिश की, ईरान की ओर से फायरिंग शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ती देख जहाज पर मौजूद सभी 21 क्रू सदस्य तुरंत अंदर सुरक्षित स्थान पर चले गए.
जहाज पर फायरिंग हुईसंजय के अनुसार, वे करीब 20 दिन पहले अपने घर से सऊदी अरब के लिए निकले थे और पिछले 15 वर्षों से मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं. लाइबेरिया फ्लैग वाला यह कंटेनर शिप पिछले 3–4 दिनों से होर्मुज स्ट्रेट के पास खड़ा था और गुजरात के मुंद्रा पोर्ट जाने के लिए अनुमति का इंतजार कर रहा था. सुबह करीब 8 बजे जैसे ही जहाज आगे बढ़ा, उस पर फायरिंग हुई.
‘यूफोरिया’ नाम के जहाज पर हमलाक्रू में फिलीपींस, यूक्रेन, श्रीलंका और भारत के सदस्य शामिल हैं. घटना के बाद IRGC ने जहाज को इंटरसेप्ट कर अपने नियंत्रण में लिया और उसे ईरानी तट की ओर ले जाया गया. ईरानी नौसेना का दावा है कि जहाज के नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ. वहीं, क्षेत्र में तनाव बढ़ाते हुए ईरान ने इजराइल से जुड़े ‘फ्रांसेस्का’ नामक एक अन्य जहाज को भी जब्त किया है, जबकि ‘यूफोरिया’ नाम के जहाज पर हमला होने की खबर है.
सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ीइससे पहले भी इस क्षेत्र में जहाजों पर हमले और फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ganganagar,Rajasthan
First Published :
April 24, 2026, 09:02 IST



