खेसारी लाल यादव का राजनीति से मोहभंग? बोले- ‘सच बोलने से समस्या, झूठे वादों का खेल है’

Last Updated:January 10, 2026, 15:18 IST
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति से निराशा जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीति में सच बोलने वालों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल है और यहां झूठे वादों का खेल चलता है. विधानसभा चुनाव में हार के बाद खेसारी ने माना कि अभिनय ही उनके लिए सही रास्ता है. 
नई दिल्ली. भोजपुरी के चर्चित गायक खेसारी लाल यादव को लगता है कि राजनीति से मोहभंग हो गया है. वे अब अभिनय को ही सही बता रहे हैं. उन्होंने शनिवार को कहा कि मुझे लगता है कि सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता है. सच बोलने से समस्या है. फोटो साभार-@khesari_yadav/Instagram

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को लेकर कहा कि यह पूरे बिहार को पता है. यह चुनावी चीज है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं एक कलाकार ही सही हूं’. फोटो साभार-@khesari_yadav/Instagram

उन्होंने कहा, ‘हम लोगों के लिए राजनीति सही नहीं है. राजनीति में सच बोलने से समस्या है. मुझे लगता है कि यहां जो सच बोलेगा वह राजनीति में बहुत आगे तक नहीं जाएगा.यहां सिर्फ झूठे वादे करना है. अगर आपको यह करने आता है तब ही आप राजनीति में आइए. दुनिया को बेवकूफ बनाना है, तब आओ.’ फोटो साभार-@khesari_yadav/Instagram
Add as Preferred Source on Google

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग अपने जीवन में ईमानदारी से चले हैं. हमेशा से हमने जिम्मेदारी और ईमानदारी निभाई है. ये दोनों चीजें हममें थीं तभी हम यहां तक पहुंचे. फोटो साभार-@khesari_yadav/Instagram

विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को बदलाव ही नहीं चाहिए या बेहतर कुछ नहीं चाहिए, तो उसके लिए कोई नेता या पार्टी नहीं हो सकती है. मुझे लगता है कि इसकी जिम्मेदारी जनता को उठानी पड़ेगी. जनता को अगर बेहतर बिहार दिख रहा है, तब भी ठीक है. फोटो साभार-@khesari_yadav/Instagram

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं बेहतर हूं. मैं बेहतर तरीके से अपने जीवन में अपने बच्चों के लिए कर रहा हूं. अगर बिहार के लोगों को भी अपने बच्चों की बेहतरी के लिए कुछ करना है, तो उन्हें बेहतर विकल्प के साथ ही जाना पड़ेगा. अगर वे नहीं जाना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि हमारे लिए यही सरकार है तो यह उनका चुनाव है, उनकी अपनी सोच है. इसके लिए न मैं दोषी हूं, न कोई सरकार दोषी है. बिहार के लोगों को यह सोचना होगा.’ फोटो साभार-@khesari_yadav/Instagram

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव छपरा से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. फोटो साभार-@khesari_yadav/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
January 10, 2026, 15:18 IST
homeentertainment
खेसारी लाल यादव का राजनीति से मोहभंग? बोले- ‘सच बोलने से यहां समस्या है’



