सुधीर मिश्रा का X अकाउंट हुआ हैक, पुलिस तक पहुंचा मामला, बदल दी गई प्राइवेसी और ईमेल आईडी

Last Updated:August 17, 2026, 20:00 IST
फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा अपनी फिल्मों में समाज और आम लोगों की जिंदगी से जुड़े मुद्दों को अलग अंदाज में दिखाने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की वजह से चर्चा में हैं. सुधीर मिश्रा ने दावा किया है कि उनका X अकाउंट हैक हो गया है और वह फिलहाल इसे इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. मामले को लेकर उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत भी दर्ज कराई है.
ख़बरें फटाफट
फिल्ममेकर की हैक हुआ अकाउंट
नई दिल्ली. फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने के चलते सुर्खियों में हैं. सुधीर मिश्रा का दावा है कि उनका X अकाउंट हैक कर लिया गया है और वह उसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
सुधीर मिश्रा की शिकायत के मुताबिक, किसी अनजान व्यक्ति ने उनके X अकाउंट में लॉगिन किया और इसके बाद अकाउंट की सुरक्षा से जुड़ी कई जानकारियों में बदलाव कर दिया
हैक हुआ सुधीर मिश्रा का X अकाउंट
फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा का X अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने इसकी शिकायत करते हुए घटना की तारीख 6 अगस्त 2026 बताई गई है. सुधीर मिश्रा के मुताबिक, अचानक उनका X अकाउंट लॉग आउट हो गया. उन्होंने दोबारा लॉगिन करने की कोशिश की, लेकिन अकाउंट खुल नहीं पाया. इसके बाद उन्हें X की तरफ से एक ईमेल मिला, जिसमें बताया गया था कि किसी iPhone के जरिए उनके अकाउंट में लॉगिन किया गया है. इसके बाद अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव किया गया और रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाला ईमेल एड्रेस भी बदल दिया गया. इससे सुधीर मिश्रा को शक हुआ कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उनके अकाउंट का एक्सेस ले लिया है.
अकाउंट वापस लाने की कर रहे हर कोशिश
अकाउंट वापस पाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां से कोई खास मदद नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में इस मामले को ऑनलाइन और सोशल मीडिया से जुड़े अपराध की श्रेणी में रखा गया है. सुधीर मिश्रा लंबे समय से अपनी फिल्मों के जरिए आम लोगों की जिंदगी, राजनीति, समाज और रिश्तों से जुड़े जटिल मुद्दों को पर्दे पर दिखाते रहे हैं. उन्होंने साल 1980 में मुंबई आकर अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने ‘जाने भी दो यारों’, ‘मोहन जोशी हाजिर हो!’ और ‘खामोश’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक और पटकथा लेखक के तौर पर काम किया.
बता दें कि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साल 1987 में उन्होंने ‘ये वो मंजिल तो नहीं’ से बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की. उनकी शुरुआती फिल्मों में ‘मैं जिंदा हूं’ और ‘धारावी’ शामिल हैं. ‘धारावी’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई. इसके बाद सुधीर मिश्रा ने ‘इस रात की सुबह नहीं’, ‘चमेली’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘खोया खोया चांद’, ‘तेरा क्या होगा जॉनी’, ‘ये साली जिंदगी’ और ‘इनकार’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 17, 2026, 20:00 IST



