Rajasthan

आज गैजेट्स की दुकानों से भरी है ये गली, कभी निजाम के बुलावे पर आए थे गुजराती कारोबारी

Last Updated:August 17, 2026, 18:27 IST

Hyderabad Electronic Market : हैदराबाद की गुजराती गली अब इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज का बड़ा केंद्र है. इसकी शुरुआत 1830 के दशक में पारसी व्यापारियों के आने से हुई थी. 1990 के दशक में यह इलाका इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बदल गई. कई गुजराती मुंशी, कपड़ा व्यापारी और सर्राफ भी इसी क्षेत्र में आकर बसने लगे. देखते ही देखते यहां एक समृद्ध गुजराती समुदाय का रिहायशी दायरा बन गया.

हैदराबाद. हैदराबाद के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र कोटी में स्थित गुजराती गली आज इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज के एक बड़े केंद्र के रूप में पहचानी जाती है. नए गैजेट्स और तकनीकी सामानों की दुकानों से घिरी इस संकरी गली के पीछे लगभग दो सदियों पुराना दिलचस्प इतिहास और इसकी खास पहचान जुड़ी हुई है.

इस गली की ऐतिहासिक शुरुआत 1830 के दशक में हुई, जब गुजरात से दो पारसी व्यापारी भाई, विककाजी मेहरजी और पेस्तोनजी मेहरजी, तत्कालीन निजाम के बुलावे पर हैदराबाद आए. वे उस दौर के प्रमुख बैंकर थे और राज्य के वित्तीय मामलों और राजस्व प्रबंधन से जुड़े थे. 1839 से 1845 के बीच दोनों भाइयों ने कोटी और बैंक स्ट्रीट इलाके में अपनी भव्य कोठियां और व्यावसायिक ठिकाने बनाए.

बैंकिंग और व्यापार बढ़ा तो यहां बसने लगा गुजराती समुदायबैंकिंग और व्यापारिक गतिविधियों के बढ़ने के साथ ही उनके कामकाज से जुड़े कई गुजराती मुंशी, कपड़ा व्यापारी और सर्राफ भी इसी क्षेत्र में आकर बसने लगे. देखते ही देखते यहां एक समृद्ध गुजराती समुदाय का रिहायशी दायरा बन गया. इसी आबादी के कारण आगे चलकर इस मार्ग का आधिकारिक और लोकप्रिय नाम गुजराती गली पड़ गया.

डेढ़ सौ साल तक रहा शांत रिहायशी इलाकाकरीब डेढ़ सौ साल तक यह क्षेत्र मुख्य रूप से एक शांत रिहायशी इलाका बना रहा. लेकिन 1990 के दशक की शुरुआत में शहर के बदलते व्यापारिक स्वरूप ने इस इलाके की दिशा भी बदल दी. वर्ष 1993 के आसपास यहां एंथम आर्केड जैसे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खुलनी शुरू हुईं. 1994 आते-आते यह पूरा इलाका इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेंट्स, साउंड सिस्टम और मोबाइल पार्ट्स के एक प्रमुख थोक बाजार में तब्दील हो गया.

आज इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल सामान का बड़ा बाजारआज गुजराती गली शहर भर के तकनीकी जानकारों, दुकानदारों और आम खरीदारों के लिए भरोसेमंद बाजारों में गिनी जाती है. यहां नए गैजेट्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेंट्स और मोबाइल एक्सेसरीज तक कई तरह के सामान मिलते हैं. भले ही समय के साथ यहां की जीवनशैली और व्यापार का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है, लेकिन इसका ऐतिहासिक नाम आज भी हैदराबाद के बहुसांस्कृतिक अतीत और बदलते शहरी ताने-बाने की गवाही देता है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Hyderabad,Hyderabad,Telangana

First Published :

August 17, 2026, 18:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj