Entertainment

सुनील शेट्टी ने गंवाया था मौका, रोल में काट-छांट की वजह से छोड़ी फिल्म, अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर बने थे ‘किंग’

Last Updated:April 26, 2026, 11:57 IST

90 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जब भी पर्दे पर साथ आए, धमाका हुआ. फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. लेकिन ऐन वक्त पर एक फैसले ने सब बदल दिया. बताया जाता है कि फिल्म साइन करने के बाद जब सुनील को पता चला कि उनके किरदार में काट-छांट की गई है, तो उन्होंने सम्मान की खातिर प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया. उनके बाहर होते ही दूसरे एक्टर की किस्मत चमक गई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बन गई.

नई दिल्ली. 90 के दशक में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट मानी जाती थी. ‘वक्त हमारा है’ से शुरू हुआ इनका सफर ‘मोहरा’, ‘सपूत’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों तक बेहद शानदार रहा. फैंस इन दोनों को एक साथ देखना पसंद करते थे. एक वक्त ऐसा आया, जब सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार की एक ऐसी फिल्म को ठुकरा दिया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘सिंह इज किंग. साल 2008 में रिलीज हुई इस मूवी में सुनील शेट्टी को एक अहम रोल ऑफर हुआ था. जब ‘सिंह इज किंग’ की कास्टिंग चल रही थी तो एक खास किरदार के लिए सुनील शेट्टी का नाम सबसे ऊपर था. अक्षय कुमार फिल्म में लीड रोल (हैप्पी सिंह) निभा रहे थे और लखनपाल उर्फ लकी सिंह के किरदार के लिए तलाश चल रही थी. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म में इस किरदार को अंडरवर्ल्ड डॉन दिखाया गया था. आईएमडीबी के मुताबिक, मेकर्स चाहते थे कि अक्षय और सुनील की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर दिखे. उस दौर में दोनों की कॉमिक टाइमिंग और एक्शन का जबरदस्त क्रेज था. शुरुआत में सुनील शेट्टी को ही फाइनल किया गया था और उन्होंने फिल्म साइन कर ली थी. लेकिन बाद में उनके किरदार में कुछ बदलाव कर दिए गए. (फोटो साभार: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

रोल में हुए इन बदलावों से सुनील शेट्टी बिल्कुल भी खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने सिंह इज किंग फिल्म छोड़ दी. उनके इनकार के बाद यह रोल सोनू सूद के पास गया और उन्होंने लकी सिंह के किरदार को बखूबी निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई. (फोटो साभार: IMDb)

कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि वह उस समय केवल सोलो लीड या बहुत ही प्रभावी पैरेलल लीड रोल्स पर ध्यान देना चाहते थे. ‘सिंह इज किंग’ में अक्षय कुमार का किरदार बहुत ज्यादा हावी था, शायद इसी वजह से सुनील को लगा कि इस मल्टी-स्टारर फिल्म में उनके लिए करने को बहुत ज्यादा कुछ नया नहीं होगा. (फोटो साभार: IMDb)

सुनील शेट्टी का न कहना सोनू सूद के लिए वरदान साबित हुआ. उन्होंने फिल्म में एक ऐसे डॉन का किरदार निभाया जो जितना सख्त था, उतना ही मजेदार भी. फिल्म के क्लाइमैक्स और कॉमेडी सीन्स में सोनू ने अक्षय कुमार को बराबर की टक्कर दी. फिल्म रिलीज हुई और देखते ही देखते ब्लॉकबस्टर साबित हुई. भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)

इस तरह सुनील शेट्टी ने ‘सिंह इज किंग’ का हिस्सा न बनकर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म गंवा दी थी, लेकिन इससे अक्षय और उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा. आज भी जब बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों की बात होती है, तो अक्षय-सुनील का नाम टॉप पर आता है. फैंस आज भी इंतजार करते हैं कि ये दोनों सितारे ‘हेरा फेरी 3’ में एक बार फिर साथ आएं और वही पुराना जादू बिखेरें. (फोटो साभार: IMDb)

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मानें तो अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और सोनू सूद की फिल्म सिंह इज किंग ने भारत में 94 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया था और दुनियाभर में इसकी टोटल कमाई 122 करोड़ रुपये रही. दिलचस्प बात है कि आज भी लोग इस मूवी को टीवी या फिर ओटीटी पर खूब एंजॉय करते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 26, 2026, 11:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj