Entertainment
सनी देओल का 25 साल पुराना रोमांटिक गाना, हीरोइन की खूबसूरती पर हो गए थे फिदा, आज भी सुपरहिट है गीत

नई दिल्ली. फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (2001) का ‘मैं निकला गड्डी लेके’ एक ऐसा सदाबहार गाना है, जो आज भी हर शादी-पार्टी जान बना हुआ है. इस गाने को उदित नारायण ने अपनी जादुई आवाज दी थी, जबकि संगीत उत्तम सिंह ने तैयार किया और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. यह गाना फिल्म में तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) पर फिल्माया गया था. वीडियो में सनी देओल का रोमांटिक अंदाज भी साफ नजर आता है. उनका सिग्नेचर डांस स्टेप और अमीषा पटेल की खूबसूरती आज भी लोगों के जेहन में ताजा है. साल 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ के लिए इस गाने को रिक्रिएट किया गया, जिसे उदित नारायण के साथ उनके बेटे आदित्य नारायण ने गाया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



