सीजेपी टीम सरकारी स्कूल पहुंची तो भड़के ग्रामीण और फिर मच गया गदर

Last Updated:August 21, 2026, 12:20 IST
Cockroach Janata Party Jaipur Attack Case : नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन करने वाली क्रॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम आज जयपुर के बगरु इलाके में कंवरपुरा गांव में स्कूल का निरीक्षण कर…और पढ़ें
जयपुर के कंवरपुरा गांव में सीजेपी की टीम को भगाते ग्रामीण.
जयपुर. राजधानी जयपुर के समीप बगरू इलाके में कंवरपुरा गांव में आज सुबह-सुबह उस समय बवाल मच गया जब क्रॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम वहां स्थित सरकारी स्कूल का जायजा लेनी पहुंची. सीजेपी की टीम को देखकर ग्रामीण भड़क उठे और उनको वहां अनावश्यक राजनीति नहीं करने की हिदायत दी. इससे वहां माहौल गरमा गया. देखते ही देखते बात बिगड़ गई. उसके बाद ग्रामीणों ने सीजेपी की टीम को स्कूल में नहीं घुसने दिया और उनके साथ धक्का मुक्की कर डाली. बाद में उनको दौड़ाना शुरू कर दिया. इससे सुबह-सुबह ही गांव में माहौल खराब हो गया. सीजेपी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन पर पथराव किया गया. CJP से जुड़े आशुतोष रांका और उनकी टीम का आरोप है कि पथराव करने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के समर्थक हैं.
CJP Team Jaipur Attack Live : बाहरी हस्तक्षेप को लेकर ग्रामीणों का रुख सख्त
ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल गांव का विषय है और इससे जुड़े फैसलों में स्थानीय लोगों की भूमिका जरूरी है. विवाद के दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे. अब धरना समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य है, लेकिन स्कूल में बाहरी हस्तक्षेप को लेकर ग्रामीणों का रुख सख्त बना हुआ है.
Live Post of CJP Team Jaipur Attack Live : सीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना समाप्त
बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा सरकारी स्कूल में सीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना समाप्त हो गया है. ग्रामीणों ने सीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की व्यवस्थाओं में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनका आरोप है कि बाहरी लोग व्यवस्था में सुधार करने के बजाय उसे खराब करने की कोशिश करते हैं.
Cockroach Janata Party Jaipur attack : सीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप
सीजेपी के आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के सदस्यों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और उन्हें वहां से जाने के लिए मजबूर किया. ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साफ किया कि स्कूल की समस्या का समाधान जरूरी है, लेकिन इसे राजनीतिक टकराव का मुद्दा नहीं बनने दिया जाएगा.
Cockroach Janata Party Jaipur attack : विरोध के बाद धरने पर बैठे ग्रामीण
बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची सीजेपी कार्यकर्ताओं की टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया. टीम के स्कूल पहुंचने के बाद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई. ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के स्कूल में प्रवेश करने पर नाराजगी जताई और सीजेपी कार्यकर्ताओं को स्कूल परिसर से बाहर निकाल दिया. विरोध के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों का कहना है कि बिना स्थानीय लोगों की अनुमति के बाहरी टीम का स्कूल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना उचित नहीं है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक माहौल गर्म रहा. फिलहाल ग्रामीणों का धरना जारी है और मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ है.
Cockroach Janata Party Jaipur attack : स्कूल की स्थिति जानने पहुंचे थे सीजेपी कार्यकर्ता
सीजेपी कार्यकर्ता रामपुरा-कंवरपुरा के सरकारी प्राथमिक स्कूल की स्थिति जानने पहुंचे थे. टीम स्कूल भवन की हालत और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेना चाहती थी. इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया और स्कूल के बाहर निरीक्षण नहीं करने दिया. विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सीजेपी के खिलाफ जमकर नारे लगाए.
Cockroach Janata Party Jaipur attack : बाहरी दखल की बात पर मचा बवाल
दरअसल सीजेपी की टीम कंवरपुरा गांव में शुक्रवार को सुबह स्कूल का जायजा लेनी गई थी. उनका कहना था कि स्कूल के हालात ठीक नहीं है. वहीं ग्रामीणों का भी कहना था कि हां, उन्हें पता है कि स्कूल जर्जर हालत में है. लेकिन वे इसमें किसी बाहरी का दखल और राजनीति नहीं चाहते. बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों विवाद हो गया और फिर बवाल मच गया.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 21, 2026, 12:04 IST



