Rajasthan

अलवर छावनी में घुसा संदिग्ध युवक! इंस्टाग्राम चैट से खुला राज, अब पाक कनेक्शन खंगाल रहीं एजेंसियां

Last Updated:June 17, 2026, 11:37 IST

Alwar Suspicious Youth Pakistan Connection Investigation: राजस्थान के अलवर में सैन्य छावनी क्षेत्र से पकड़े गए संदिग्ध युवक को लेकर जांच तेज हो गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुंदन विश्नोई पाकिस्तान से जुड़े कई सोशल मीडिया नेटवर्क के संपर्क में था. सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल से संदिग्ध नंबर भी मिले हैं. बताया जा रहा है कि उसने छावनी में रहने वाले एक युवक की मदद से सैन्य क्षेत्र में प्रवेश किया था. पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी ने कई चैट डिलीट कर दी थीं. अब डिलीट डेटा रिकवर करने के लिए मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है.

ख़बरें फटाफट

दोस्ती कर छावनी में घुसा युवक, इंस्टाग्राम चैट से खुला राज, पाक कनेक्शन का शकZoomअलवर में सैन्य छावनी क्षेत्र से पकड़े गए संदिग्ध युवक को लेकर जांच तेज हो गई है.

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के इटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से एक युवक को डिटेन किया गया है. डिटेन किए गए संदिग्ध युवक को लेकर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हुई हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एजेंसियां फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही हैं, लेकिन शुरुआती जांच में कई अहम सुराग सामने आए हैं, जिनके बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है.

पकड़े गए युवक की पहचान जोधपुर निवासी कुंदन विश्नोई के रूप में हुई है. जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से कई संदिग्ध नंबर मिले हैं. साथ ही यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तान से जुड़े कई सोशल मीडिया ग्रुपों के संपर्क में था. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़कर सक्रिय एजेंट के रूप में काम कर रहा था. हालांकि  जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आ सकेगा.

युवक से दोस्ती कर सैन्य छावनी में घुसा था कुंदन विश्नोई

प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी भी मिली है कि कुंदन विश्नोई ने इटाराणा सैन्य छावनी में रहने वाले एक युवक से दोस्ती कर ली थी. इसी दोस्ती का फायदा उठाकर उसने छावनी क्षेत्र के भीतर प्रवेश किया. बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ वह छावनी में गया था, वह सेना से जुड़े एक परिवार का सदस्य है. घटना के समय दोनों एक बाइक पर सवार होकर छावनी क्षेत्र में पहुंचे थे. बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे पहचान करना भी आसान नहीं था.

सेना ने युवक की संदिग्ध एक्टिविटी के बाद हिरासत में लिया

छावनी क्षेत्र के अंदर स्थित एक पार्क में बैठकर आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए एक छात्रा से बातचीत कर रहा था. इसी दौरान उसकी  एक्टिविटी पर सेना की खुफिया एजेंसी की नजर पड़ी. संदिग्ध व्यवहार और एक्टिविटी को देखते हुए एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. जांच के दौरान जब सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी का मोबाइल फोन खंगाला तो पता चला कि उसने अपने मोबाइल से कई चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड डिलीट कर दिए थे. इससे एजेंसियों का शक और गहरा गया. अब उन डिलीट किए गए डेटा और चैट्स को दोबारा हासिल करने के लिए मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और उसने छावनी क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद क्या हरकत की.

आरोपी के संपर्कों, सोशल मीडिया एक्टिविटी और नेटवर्क की जांच जरी

फिलहाल सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं. जांच का फोकस आरोपी के संपर्कों, सोशल मीडिया गतिविधियों और संभावित नेटवर्क पर है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एजेंसियां बेहद सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है. आने वाले दिनों में फॉरेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ से जुड़े अन्य सुराग सामने आने के बाद इस पूरे मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj