जयपुर में चक्कों के नीचे चकनाचूर हो रही ‘जिंदगी’, ओवरस्पीड बेकाबू थार जीप और डंपर सड़कों पर उड़ा रहे पब्लिक को

Last Updated:December 04, 2025, 13:07 IST
Jaipur News : राजधानी जयपुर में बेकाबू हो रहे डंपर और थार जीप पब्लिक को सड़कों पर रौंद रहे हैं. जयपुर में दो दिन पहले हुए थार जीप हादसे ने लोगों को फिर खौफ में ला दिया है. बीते दिनों एक डंपर ने जयपुर में 15 लोगों को कुचलकर मार डाला था. जानें ताजा हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?
ख़बरें फटाफट
जयपुर की सड़कों पर कोहराम मचाने वाली थार को क्रिकेटर भव्या चौधरी चला रही थी. हादसे में पारस व्यास की मौत हो गई।
जयपुर. राजधानी जयपुर में बेकाबू हो रहे डंपर और थार जीप पब्लिक को रौंद रहे हैं. इससे पब्लिक खौफजदा हो गई है. दो दिन पहले मंगलवार देर रात को बेकाबू लाल रंग की थार जीप ने जो आतंक मचाया था वह अभी भी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस हादसे से एक बार फिर जयपुर कांप उठा है. इस थार को उसके मालिक की कुछ महीनों पहले बालिग हुई बेटी चला रही थी. वह क्रिकेट की अंडर 19 टीम की खिलाड़ी है. पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. हादसे में जयपुर शहर के एक युवक की मौत हो गई और उसकी रिश्तेदार महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जयपुर में बीते दिनों बेकाबू डंपर ने 15 लोगों को बेरहमी से रौंदकर मार डाला था. उस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे.
पुलिस के अनुसार यह घटना ज्योति नगर थाना इलाके में विधानसभा के पास स्थित एक हॉस्पिटल के टी प्वाइंट पर मंगलवार देर को हुई थी. कोहराम मचाने वाली थार जीप की स्पीड इतनी तेज थी कि पहले उसने एक स्कूटी को टक्कर मारी. जीप स्कूटी पर सवार एक युवक और महिला को घसीटते हुए करीब 50 फीट तक ले गई. थार जीप ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद एक के बाद एक कई अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी. हादसे के बाद थार चालक लड़की तेज स्पीड में भगाकर रफूचक्कर हो गई.
हादसे के शिकार हुआ युवक रिश्तेदार के घर जा रहा थासूचना मिलने के बाद ज्योति नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लहूलुहान हालत में दुपहिया वाहन सवार युवक और रिश्तेदार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. वहीं महिला के पैर में फैक्चर हो गया. इस हादसे में मारे गए युवक का नाम पारस व्यास है. वह जयपुर के टोंक फाटक का रहने वाला था. यह हादसा जिस वक्त हुआ तब पारस अपनी रिश्तेदार के साथ घर जा रहा था.
भव्या अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैएक्सीडेंट का यह पूरा वीडियो हॉस्पिटल के बाहर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गया. सीसीटीवी में थार की स्पीड काफी तेज नजर आ रही थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पर थार जीप और चालक की तलाश शुरू की. तब सामने यह थार गाड़ी खोह नागोरियान इलाके के सीबीआई फाटक के पास रहने वाले प्रिया चौधरी की है. इसे उसकी बेटी भव्या चला रही थी. वह अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा है. पुलिस ने थार जीप को जब्त कर लिया है.
भव्या ओवरस्पीड में थार पर संतुलन खो बैठी थीएडिशनल एसपी ट्रैफिक रानू शर्मा ने बताया कि जयपुर में थार से कुचलने वाली भव्या चौधरी अंडर 19 क्रिकेटर है. वो मंगलवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में अंडर 19 कैंप में थी. वह रात को थार लेकर निकली थी. भव्या की उम्र महज 18 साल और कुछ महीने है. उसकी मां प्रिया चौधरी जयपुर में क्रिकेट अकादमी चलाती है. भव्या ओवरस्पीड में थार पर संतुलन खो बैठी थी. उसके बाद उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी.
पारस लॉ का स्टूडेंट थापारस की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस हादसे में पारस की मौत उसके घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर हुई. पारस के सुबकते हुए परिजनों का कहना है कि वह जिन गलियों में खेला था वहीं उसकी मौत हो गई. हादसे से कुछ समय पहले उसने फोन कर घर जल्दी आने की बात कही थी. लेकिन वह तो हमेशा के लिए दूर हो गया. पारस लॉ का स्टूडेंट था. वह गाने का शौकिन था. वह दोस्तों के साथ गाने गाकर उनको सोशल मीडिया पर अपलोड करता था.
कौन किसको रौंद जाए कुछ नहीं कहा जा सकताजयपुर में थार जीप पहले भी कई बार कोहराम मचा चुकी है. जयपुर शहर में लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद लोगों में खौफ पैदा हो गया है. लोगों का कहना है कि अब तो इतना डर लगने लगा है कि पता नहीं सड़क पर चलते हुए कौन किसको रौंद जाए कुछ नहीं कहा जा सकता.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
December 04, 2025, 13:07 IST
homerajasthan
जयपुर की सड़कों पर ओवरस्पीड डंपर और थार जीप का कोहराम, उड़ा रहे पब्लिक को



